Posted inक्रिकेट (Cricket)

BAN vs PAK: हिन्दू क्रिकेटर Litton Das की आंधी में उड़ी पाकिस्तानी टीम, चौकों-छक्कों की बरसात! जड़े 126 रन

BAN vs PAK: हिन्दू क्रिकेटर Litton Das की आंधी में उड़ी पाकिस्तानी टीम, चौकों-छक्कों की बरसात! जड़े 126 रन

Litton Das Hundred Against Pakistan: बांग्लादेश अपने घर पर पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबला में मेजबान बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था, जो इस विरोधी टीम के खिलाफ घर पर उसकी पहली टेस्ट जीत भी थी। अब इन दोनों टीमों के बीच सिलहट में 16 मई यानी आज से दूसरे टेस्ट की शुरुआत हुई है।

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद, पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो काफी हद तक सही साबित होता नजर आ रहा था लेकिन फिर बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

लिटन दास (Litton Das) ने जड़ा छठा टेस्ट शतक, पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर की पिटाई

बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी करते हुए हालत खराब होती नजर आई। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और मेजबानों को एक के बाद एक झटके दिए, जिससे स्कोर 116/6 हो गया। लग रहा था कि अब 150 रन तक भी पहुंचा मुश्किल हो जाएगा लेकिन नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए लिटन दास (Litton Das) ने ऐसा नहीं होने दिया। लिटन ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और कमजोर गेंदों का फायदा उठाकर चौके भी जड़े। उन्होंने 93 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके बाद, लिटन दास (Litton Das) ने आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बटोरने शुरू किए। नतीजन उन्होंने अगले 50 रन 42 गेंदों में ही जड़ दिए। इस तरह कुल 135 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा।

पाकिस्तान की चूक का लिटन दास (Litton Das) ने उठाया फायदा, खेली 126 रनों की पारी

बांग्लादेश की पारी के 61वें ओवर में पाकिस्तान के पास लिटन दास (Litton Das) को पवेलियन भेजने का मौका था लेकिन मेहमान टीम चूक गई। उस समय लिटन 52 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट की, जिस पर लिटन ने पुल शॉट खेलना चाहा लेकिन चूक गए और गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। इसके बाद, गेंदबाज और विकेटकीपर के साथ स्लिप के खिलाड़ियों ने भी कैच आउट की अपील की लेकिन जब अंपायर ने आउट नहीं दिया तो रिव्यु का इस्तेमाल नहीं किया।

हालांकि, जब रीप्ले दिखाया गया तो उसमें पता चला कि लिटन के ग्लव्स से लगकर गेंद गई थी। अगर पाकिस्तान टीम ने डीआरएस लिया होता तो इस बल्लेबाज की पारी समाप्त हो जाती लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और फिर लिटन शतक जड़ते हुए 126 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने 159 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 16 चौके और दो छक्के भी जड़े। लिटन की पारी की मदद से बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 278 का स्कोर बनाया।

हिन्दू धर्म से है लिटन दास का नाता

लिटन दास (Litton Das) का जन्म 13 अक्टूबर 1994 को दिनाजपुर में हुआ था। वह एक हिन्दू परिवार से आते हैं और अपने धर्म को बखूबी फॉलो करते हैं। उन्होंने कई हिन्दुओं त्योहारों पर अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। लिटन दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा को काफी से सेलिब्रेट करते हैं। हिन्दू धर्म को फॉलो करने की वजह से भारत में भी लिटन को काफी पसंद किया जाता है।

FAQs

लिटन दास अपने टेस्ट करियर में अब तक कितने शतक जड़ चुके हैं?
6

यह भी पढ़ें: VIDEO: BAN vs PAK मैच में डराने वाला पल, Hasan Ali की गर्दन पर लगी भयानक चोट, स्ट्रेचर से पहुंचाए गए अस्पताल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!