Pakistan Squad for the Bangladesh Test Series: भारत के दो पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान अगले महीने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 मेंबर स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने इस टीम में एक दो नहीं बल्कि चार डेब्युटेंट खिलाड़ियों को मौका दिया है। तो आइए इस सीरीज और इस सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
8 मई से शुरू हो रही सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लास्ट टेस्ट सीरीज साल 2025 के अंत में साउथ अफ्रीका के साथ खेली थी। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच खेले गए थे, जिसमें से एक अफ्रीका और एक पाकिस्तान ने जीता था। अब एक बार फिर पाकिस्तान दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलते नजर आने वाली है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मई में बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला मैच 8 से 12 मई वहीं दूसरा 16 से 20 मई तक खेला जाएगा। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
PCB ने किया 16 मेंबर Pakistan Team का ऐलान

इस टेस्ट सीरीज के लिए भारत के पड़ोसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 मेंबर टीम का ऐलान किया है। इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी एक बार फिर शान मसूद को सौंपी गई है। लेकिन इस दौरान स्क्वाड में कई युवाओं को मौका मिला है। PCB ने अब्दुल्ला फ़ज़ल, अमाद बट, अज़ान अवैस और ग़ाज़ी ग़ोरी को पहली बार टेस्ट में मौका दिया है।
अब्दुल्ला, अमाद, अज़ान और ग़ाज़ी के साथ कप्तान शान मसूद समेत इस स्क्वाड में बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Kavya Maran ने खेला मास्टरस्ट्रोक, David Payne के रिप्लेसमेंट में शामिल किया खतरनाक तेज गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंक तालिका में रहा है ऐसा हाल
यह भी ज्ञात हो कि इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंक तालिका में पाकिस्तान क्रिकेट टीम 50% अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। वहीं बांग्लादेश 16.67 प्रतिशत अंक के साथ आठवें नंबर पर है। इस समय ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर है।
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 8-12 मई, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- दूसरा टेस्ट: 16-20 मई, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
FAQs
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की शुरुआत कब होगी?
पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG LIVE: फ्री में कैसे देखें मैच? जानें ऐप और चैनल की डिटेल