BAN vs PAK: इस समय भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में बांग्लादेशी टीम पहले बैटिंग करते दिखाई दे रही है और इसी दौरान गेंदबाजी में पाकिस्तान के ऑलराउंडर हसन अली को काफी भयंकर चोट लग गई है, जिससे सभी पाकिस्तानी फैंस डर गए और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Hasan Ali को लगी चोट

बता दें कि सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस समय बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच हो रहा है और इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम पहले गेंदबाजी करते दिखाई दे रही है और इसी गेंदबाजी के दौरान मैच के बीच आठवें ओवर में हसन अली (Hasan Ali) एक गेंद रोकने के प्रयास में सर के बल पिच पर ही गिर पड़े, जिसका इंपैक्ट इतनी जोर का था कि वो दोबारा उठ नहीं पाए और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा।
उनके बाहर जाने के बाद सलमान अली आगा ने वो ओवर कंप्लीट कराया और मैच जारी हुआ। लेकिन फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आए। हालांकि परेशानी की कोई भी बात नहीं है, क्योंकि अब वो ठीक हैं और उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने मैदान पर वापसी कर टीम को 2 विकेट भी दिला दिए।
The moment when Hasan Ali got injured.
Prayers for him, May Allah bless him with
Speedy recovery ❤️🩹 pic.twitter.com/hr54yEAZ0e— Amir (@Khanu_3) May 16, 2026
यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB LIVE Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी A to Z जानकारी
278 रन पर ऑल आउट हुई बांग्लादेश टीम
पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम 77 ओवरों में 278 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इसके टॉप रन स्कोरर विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास बने, जिन्होंने 126 रनों की दमदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा भी टच नहीं कर सका। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने चार विकेट वहीं मोहम्मद अब्बास ने तीन और हसन अली ने दो सफलता हासिल की। इस बीच साजिद खान ने भी एक सफलता अर्जित की।
कुछ ऐसे हैं Hasan Ali के आंकड़े
पाकिस्तान के बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक हसन अली (Hasan Ali) ने अब तक ओवरऑल 27 मैचों की 51 पारियों में 86 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 27 रन देकर 5 विकेट रहा है। हसन ने 42 पारियों में 8 बार नाबाद लौटते हुए 389 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 30 रन का रहा है और अब देखना होगा कि वो आगे कैसा प्रदर्शन करेंगे।
FAQs
हसन अली की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: DC vs RR Telecast Details: दिल्ली vs राजस्थान मैच कहां देखें? यहां मिलेगी A to Z जानकारी