Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI का बड़ा प्लान! एक साथ उतरेगी भारत की 2 T20 टीम, जानें दोनों दलों के खिलाड़ियों की लिस्ट

BCCI का बड़ा प्लान! एक साथ उतरेगी India की 2 T20 टीम, जानें दोनों दलों के खिलाड़ियों की लिस्ट

BCCI Big Plan For Indian Team: भारत में क्रिकेट का खेल धर्म माना जाता है। इसी वजह से क्रिकेटर्स की कमी नहीं है और देश भर में तमाम प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों को IPL ने अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है। वहीं, कुछ इस मंच का इस्तेमाल करते हुए टीम इंडिया तक भी पहुंचे हैं। इस बार भी कई खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं और उन्हें नेशनल टीम में शामिल किए जाने की मांग उठ रही है।

हालांकि, सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि ज्यादा से ज्यादा 15-16 खिलाड़ी ही एकसमय पर चुने जा सकते हैं और उन्हें ही भारत की टी20 टीम में लगातार मौका मिलता रहता है। अगर किसी ने खराब किया या फिर कोई इंजरी हुई, तब किसी नए खिलाड़ी के बारे में सोचा जाता है। जबरदस्त टैलेंट के कारण ही यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी टी20 टीम में जगह नहीं पा रहे हैं। हालांकि, अब BCCI एक मास्टरप्लान बना रहा है, जिसके तहत शायद हमें भारत (India) के 2 टी20 स्क्वाड दिख जाएं और ज्यादा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

एक साथ भारत (India) की 2 T20I टीम बनाने की तैयारी में BCCI

BCCI का बड़ा प्लान! एक साथ उतरेगी India की 2 T20 टीम, जानें दोनों दलों के खिलाड़ियों की लिस्ट

दरअसल, इस साल भारत (India) का टी20आई शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। कई सीरीज पहले से निर्धारित थीं, जबकि आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 बाद में जोड़े गए। इसके अलावा, भारत को जापान के ऐची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी हिस्सा लेना है। उसी दौरान वेस्टइंडीज की टीम भी भारत दौरे पर आएगी और तीन वनडे के साथ-साथ पांच टी20 भी खेलेगी।

एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के टकराव को देखते हुए भारत (India) की अलग-अलग टी20 टीम देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक साथ दो प्रतिस्पर्धी टी20 टीमें उतारने में सक्षम 30-35 खिलाड़ियों का एक पूल बनाने की योजना बना रहा है।

BCCI अधिकारी ने भारत (India) की दो टी20 टीम बनाने की दी जानकारी

NDTV को BCCI अधिकारी ने बताया,

“एशियन गेम्स और भारत-वेस्ट इंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने जा रहे हैं। इसलिए हमें दो टी20 टीमों के खेलने पर ध्यान देना होगा। अभी से ही 30-35 क्रिकेटरों का एक ऐसा समूह तैयार करना महत्वपूर्ण है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बुलाया जा सके। आगामी आयरलैंड दौरे के लिए, ब्रिटेन के अधिकांश दौरों की तरह, टीम में खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह रखा जाएगा। एशियन गेम्स के लिए भी यही नियम लागू होगा।”

आयरलैंड दौरे पर कुछ होनहार खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है

साल दर साल भारत (India)का क्रिकेट शेड्यूल काफी व्यस्त होता जा रहा है। खासतौर पर टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इंटरनेशनल लेवल पर भी द्विपक्षीय सीरीज खूब आयोजित हो रही हैं। हर क्रिकेट बोर्ड अपने यहां टीम इंडिया के साथ साथ खेलना चाहता है लेकिन सिर्फ एक मुख्य स्क्वाड होने से बात नहीं बन सकती। 2028 में ओलंपिक गेम्स भी होने हैं। इसी वजह BCCI अभी से खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार करने का सोच रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर भारत की दो टी20 टीम बनाई जा सकें।

इस दिशा में पहला कदम आयरलैंड दौरे से बढ़ाया जा सकता है। भारत को 26 और 28 जून को बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं। इन मुकाबलों के लिए चयन समिति कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुख्य टीम में जगह नहीं बना पते हैं। वहीं, आईपीएल 2026 में भी धूम मचाने वाले खिलाड़ियों की किस्मत चमका सकती है। इसमें वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य और अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा, ऑलराउंडर स्पॉट के लिए में शशांक सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को अवसर मिल सकते हैं, जो बहुमुखी प्रतिभा और अनुकूलन क्षमता वाले क्रिकेटर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो, युवा और अनुभवी गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण है। रवि बिश्नोई सफ़ेद गेंद क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि खलील अहमद (उपलब्धता के आधार पर), प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और कार्तिक त्यागी तेज गेंदबाजी के विकल्प प्रदान करते हैं। विकेटकीपिंग में ध्रुव जुरेल प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।

श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने की उम्मीद

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को श्रेयस अय्यर भारत (India) के टी20 कप्तान के रूप में रिप्लेस कर सकते हैं। अब शायद बोर्ड भी इसका मन बना चुका है और इसके लिए श्रेयस को आयरलैंड दौरे पर कप्तान बनाकर भेजा सकता है। उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है, खासतौर पर जब से उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया और पंजाब किंग्स को उपविजेता। वहीं, मौजूदा सीजन में भी पंजाब का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है और अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। ऐसे में श्रेयस की दावेदारी काफी मजबूत नजर आ रही है।

FAQs

आयरलैंड दौरे पर भारत की टी20 टीम में कप्तानी की बागडोर कौन संभाल सकता है?
श्रेयस अय्यर
भारत की दो टी20 टीम बनाने के लिए BCCI कितने खिलाड़ियों का पूल बना सकता है?
30-35

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma injury update: ‘हिटमैन’ के कमबैक पर बड़ा खुलासा, IPL 2026 में वापसी की तारीख आई सामने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!