Rohit Sharma injury update, IPL 2026: मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा इस समय इंजर्ड हैं। 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान उन्हें इंजरी हुई थी और इंजरी की वजह से वो मुंबई इंडियंस के लास्ट मुकाबले में खेलते नजर नहीं आए थे। लेकिन उनकी इंजरी पर बहुत बड़ा अपडेट आया है। तो आइए जान लेते हैं कि वो कब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हुए थे Rohit Sharma

मालूम हो कि आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 241 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस दौरान ओपनिंग पर आए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 13 गेंद में 19 रन बनाकर इंजर्ड होने के बाद पवेलियन लौट गए। उस मैच में एमआई को हार का सामना करना पड़ा था और उस इंजरी के चलते रोहित 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में खेलते नजर नहीं आए थे। इतना ही नहीं बल्कि वो आज शाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहे मैच को भी मिस कर सकते हैं।
महेला जयवर्धने ने कही यह बात
पूर्व दिग्गज श्रीलंकाई खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया कि रोहित शर्मा ने नेट में बल्लेबाजी करना चालू कर दिया है और मेडिकल टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं। जयवर्धने ने यह तो क्लियर नहीं किया कि रोहित आज के मैच में खेलेंगे या नहीं। लेकिन उनकी इंजरी को ध्यान में रखते हुए और इंजरी को बड़ा न बनाने की कोशिश में यह टीम उन्हें एक और मैच का रेस्ट दे सकती है। ऐसे में वो हमें सीधा 23 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ खेलते दिखाई दे सकते हैं।
23 अप्रैल को चेन्नई से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस
आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलते दिखाई देने वाली हैं। और इसी मैच में रोहित शर्मा हमें नजर आ सकते हैं। अगर रोहित फिट न हो पाने के चलते यह मैच भी मिस करते हैं तो उन्हें सीधा 29 तारीख को एक्शन में देखा जाएगा।
29 अप्रैल को वो बुधवार के दिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते दिखाई दे सकेंगे। बताते चलें कि इस आईपीएल सीजन रोहित शर्मा काफी अच्छे लय में दिख रहे थे और शुरुआती चार मैचों में ही उन्होंने 137 रन बना डाले। 45 से ऊपर की औसत और 165 के स्ट्राइक रेट से वह बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे थे। उनके बल्ले से 78 रन की ऐतिहासिक पारी भी देखने को मिली थी।