Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर RR मैनेजर को मिली सजा, जानें कितने रूपये का लगा जुर्माना

BCCI का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर RR मैनेजर को मिली सजा, जानें कितने रूपये का लगा जुर्माना

BCCI fined RR’s manager Romi Bhinder: IPL 2026 में 10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला एक गलत कारण से चर्चा का विषय बन गया। इस मैच के दौरान दौरान राजस्थान टीम के अनुभवी मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में वैभव सूर्यवंशी के बगल में बैठकर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते देखा गया था। इस घटना का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और काफी सारे सवाल भी उठने लगे।

कुछ ने तो फिक्सिंग तक का आरोप लगाया और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, “पीएमओए (खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र) प्रोटोकॉल – 2026” के उल्लंघन को लेकर भी सजा की मांग की जा रही थी। अब इस मामले में BCCI ने अपना फैसला सुना दिया है और RR के मैनेजर पर फाइन लगाया है।

डगआउट में फ़ोन के इस्तेमाल को लेकर BCCI ने RR के रोमी भिंडर पर ठोका जुर्माना

BCCI का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर RR मैनेजर को मिली सजा, जानें कितने रूपये का लगा जुर्माना

RCB के खिलाफ RR के मैनेजर रोमी भिंडर को मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल फ़ोन चलाते देखा गया था। इस दौरान उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी भी बैठे और उनका ध्यान भिंडर के फ़ोन पर था। जब इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो कई बातें बनाई गईं। हालांकि, प्रोटोकॉल के मुताबिक मैनेजर को फ़ोन रखने की इजाजत होती है लेकिन इसका इस्तेमाल ड्रेसिंग रूम में ही किया जा सकता है, जबकि भिंडर ने डगआउट में ऐसा किया।

इसी वजह से BCCI की भ्रष्टाचार विरोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने RR के मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जवाब देने के लिए 48 घंटे दिए थे। एसीएसयू ने पूरे मामले की जांच की और इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया। इसी वजह से भिंडर के ऊपर कड़ा एक्शन नहीं लिया गया, बल्कि उन्हें चेतावनी दी गई और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

RR के रोमी भिंडर को मिली चेतावनी, ठोका गया 1 लाख का जुर्माना

इंडियन एक्सप्रेस को BCCI के एक सूत्र ने बताया,

“ACSU की शाखा ने इसकी जांच की और PMOA (खिलाड़ियों के मैच अधिकारी क्षेत्र) के उल्लंघन के अलावा कुछ भी नहीं पाया। भिंडर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और चूंकि यह उनका पहला अपराध था, इसलिए उन्हें एक लाख रुपये का जुर्माना और चेतावनी दी गई। ACSU ने वैभव सूर्यवंशी से पूछताछ नहीं की क्योंकि फोन का इस्तेमाल भिंडर ने किया था और वह सिर्फ उनके बगल में बैठे थे।”

इस तरह BCCI और ACSU ने मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया और जांच के बाद ज्यादा बड़ा एक्शन न लेते हुए RR के मैनेजर रोमी भिंडर को बख्श दिया। हालांकि, उन्हें आगे सावधान रहना होगा, क्योंकि इस तरह का मामला दोबारा होता है तो फिर बोर्ड कड़ा एक्शन लेने पर मजबूर हो सकता है।

IPL 2026 में पहली हार के बाद RR का होगा वापसी का प्रयास

मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले चार मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों को भी हराया। हालांकि, फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मैच में RR का हाल बुरा हो गया और बल्लेबाजी ही उसकी कमजोर कड़ी साबित हुई। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के आउट होते ही राजस्थान की हार तय लगने लगी और ऐसा ही हुआ। निचले क्रम में डोनोवन फरेरा ने जरूर संघर्ष किया लेकिन उनका अर्धशतक काम नहीं आया।

अब RR का अगला मैच 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में है। उम्मीद है कि पिछले मैच की गलतियों से सीख लेते हुए रियान पराग की टीम जोरदार वापसी करने का प्रयास करेगी।

FAQs

BCCI ने RR के मैनेजर रोमी भिंडर पर कितने लाख का जुर्माना लगाया है?
1 लाख
राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 में अपना अगला मैच कब खेलना है?
19 अप्रैल

यह भी पढ़ें: SRH vs CSK, Match Prediction: पिच से लेकर प्लेइंग XI तक, जानें कौन जीतेगा मुकाबला? जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!