SRH vs CSK, Match Prediction: आईपीएल 2026 में एक बार फिर से डबल हैडर का रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि शनिवार, 18 अप्रैल को भी दो मैच खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले काफी जबरदस्त होने वाले हैं लेकिन शाम का मैच दो चैंपियन टीमों के बीच होगा, इसी वजह से इस पर ज्यादा फोकस रहेगा। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हैदराबाद में होगी।
इस लेख में हम आपको SRH vs CSK मैच से जुड़ी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं, जिसमें मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन शामिल है।
SRH vs CSK IPL 2026 के 27वें मैच का प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 27वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जो SRH का होम ग्राउंड है। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन अब लगता है कि चीजें वापस से ट्रैक पर आ रही हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की और राजस्थान रॉयल्स को हराने वाली पहली टीम बनी। दो युवा तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाने का काम किया और इससे विपक्षी बल्लेबाजों का हाल खराब हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी घरेलू मैदान पर एसआरएच अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम पांच मैचों के बाद 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स अब पटरी पर सरपट दौड़ लगाने को देख रही है। लगातार तीन हार के बाद, दो जीत दर्ज करने से CSK का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा और SRH को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। बल्लेबाजी में संजू सैमसन के साथ डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान और शिवम दुबे अच्छा कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में एकजुट प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि, खलील अहमद का इंजरी के कारण बाहर होना जरूर एक बड़ा झटका है। चेन्नई की टीम के खाते में भी पांच मैच के बाद 4 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।
SRH vs CSK मैच डिटेल्स
- मैच: सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स
- स्टेडियम: राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
- तारीख: 18 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
IPL में SRH vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 22
- सनराइजर्स हैदराबाद : 7 जीत
- चेन्नई सुपर किंग्स : 12 जीत
- बेनतीजा: 0
SRH vs CSK मैच के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है, क्योंकि SRH की ताकत भी बैटिंग ही है। इसी वजह से उसी तरह की सतह भी तैयार की जाती है। इस मैदान पर स्पिनर्स के लिए ज्यादा कुछ करने को नहीं रहता लेकिन तेज गेंदबाज जरूर अपना जलवा दिखा सकते हैं। पिछले मैच में हैदराबाद की टीम के दो नए तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 8 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, संभवतः बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिलेगा। यहां पहली पारी में औसत स्कोर 165 और दूसरी में 154 है।
SRH vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी
SRH vs CSK मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: सनराइजर्स हैदराबाद
पावरप्ले का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (50-60), सनराइजर्स हैदराबाद (60-70)
10 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (100-110), सनराइजर्स हैदराबाद (115-125)
15 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (160-170), सनराइजर्स हैदराबाद (155-165)
20 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (210-220), सनराइजर्स हैदराबाद (200-210)
सबसे ज्यादा रन: संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स), ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)
सबसे ज्यादा विकेट: अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स), साकिब हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस (चेन्नई सुपर किंग्स), ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान (चेन्नई सुपर किंग्स), अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी (सनराइजर्स हैदराबाद)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: अंशुल कंबोज और नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स), साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे (सनराइजर्स हैदराबाद)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: अकील हुसैन और जेमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स), हर्ष दुबे और शिवांग कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
FAQs
SRH vs CSK मुकाबला कब खेला जाना है?
SRH vs CSK मैच में किस टीम के जीतने का प्रेडिक्शन है?
यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं LizLaz? जिनकी हर पोस्ट पर Virat Kohli दे रहे रिएक्शन, जानें पूरा नाम-प्रोफेशन