Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI का बड़ा कदम, IPL से खत्म होने जा रहा है ये विवादित नियम! आईपीएल 2027 से नहीं दिखेगा ये ‘बकवास’ रूल

BCCI का बड़ा कदम, IPL से खत्म होने जा रहा है ये विवादित नियम! आईपीएल 2027 से नहीं दिखेगा ये 'बकवास' रूल

Controversial rule likely to end in IPL 2027: आईपीएल का 19वां सीजन सफलतापूर्वक 31 मई को समाप्त हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनने में सफल रही। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को बड़ी आसानी के साथ 5 विकेट से हराकर बैक-टू-बैक चैंपियन बनने में सफलता हासिल की। इस तरह चेन्नई और मुंबई के बाद बेंगलुरु लगातार दो आईपीएल टाइटल जीतने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई।

इस सीजन की चर्चा अभी खत्म ही नहीं हुई थी कि IPL 2027 को लेकर भी हलचल शुरू हो गई है। अगले सीजन में कई बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है और एक विवादित नियम भी हटाया जा सकता है, जो कई सीजन से बहस का विषय बना हुआ है। इस नियम के कारण गेंदबाजों को अपने साथ अन्याय भी महसूस होता है, जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौके मिलना काफी कम हो गए हैं।

IPL 2027 से ये विवादित नियम के हटाए जाने की खबर

BCCI का बड़ा कदम, IPL से खत्म होने जा रहा है ये विवादित नियम! आईपीएल 2027 से नहीं दिखेगा ये 'बकवास' रूल

दरअसल, 2023 के सीजन से BCCI ने IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू किया था। इस नियम के तहत टीमों को प्लेइंग XI के अतिरिक्त जरूरत के हिसाब से बल्लेबाज या गेंदबाज को शामिल करने का विकल्प मिलता है। इस नियम के कारण जब कोई टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो एक अतिरिक्त बल्लेबाज लेकर खेलती है और बाद में उसे बाहर कर गेंदबाज शामिल कर लेती है। ऐसा ही पहले गेंदबाजी करने वाली टीम करती है। अतिरिक्त गेंदबाज लेकर गेंदबाजी के बाद, बाद में बल्लेबाज शामिल कर लेती है।

इसी वजह से IPL में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम काफी विवादित भी रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ मोहम्मद सिराज समेत कई अन्य बड़े नाम भी इसका विरोध कर चुके हैं। इस नियम के कारण बल्लेबाजों को एक अतिरिक्त बैटर की सुविधा मिलती है और वे पहली ही गेंद से खुलकर खेलते हैं, जिसकी वजह से गेंदबाजों की मुश्किलों में इजाफा हो जाता है। लेकिन अब अगले सीजन से यह नियम समाप्त हो सकता है। इस संबंध में अहम जानकारी सामने आई है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल को IPL से हटाए जाने के संबंध में जल्द होगी मीटिंग

सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2027 में इम्पैक्ट रूल बरकरार रहने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोई भी फ्रेंचाइजी इस नियम से खुश नहीं है, क्योंकि गेम का संतुलन बिगड़ रहा है। यही वजह है कि BCCI भी सक्रिय दिख रही है और 31 जुलाई को इस मामले के संबंध में सभी फ्रेंचाइजी के साथ मीटिंग कर सकती है। अगर सभी ने विरोध किया और कोई बीच का रास्ता नहीं निकला तो फिर इस नियम की विदाई तय है।

FAQs

IPL 2027 से किस नियम को हटाया जा सकता है?
इम्पैक्ट प्लेयर रूल

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में बड़ा फेरबदल, अय्यर-पाटीदार की एंट्री, तो वर्ल्ड कप खेले ये 2 खिलाड़ी बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!