Posted inक्रिकेट (Cricket)

आयरलैंड सीरीज में बड़ा फेरबदल, अय्यर-पाटीदार की एंट्री, तो वर्ल्ड कप खेले ये 2 खिलाड़ी बाहर

Ireland सीरीज में बड़ा फेरबदल, अय्यर-पाटीदार की एंट्री, तो वर्ल्ड कप खेले ये 2 खिलाड़ी बाहर

Big change in Team India for the Ireland Series: आईपीएल 2026 के बाद, भारतीय टीम वापसी को तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन अब यह सूखा समाप्त होने को है। 6 जून से मेन इन ब्लू एक्शन में नजर आएंगे और अफगान टीम के खिलाफ चार मुकाबले (1 टेस्ट और 3 वनडे) खेलेंगे।

इसके बाद, भारत को जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड (Ireland) जाना है। जून के अंत में आयरलैंड जाकर टीम इंडिया को दो टी20आई मुकाबले खेलने हैं। ये मैच पहले निर्धारित नहीं थे, लेकिन बाद में आयरलैंड बोर्ड और बीसीसीआई की आपसी बातचीत से शेड्यूल हुए। इन मुकाबलों का आयोजन बेलफ़ास्ट में 26 और 28 जून को किया जाएगा।

आयरलैंड (Ireland) सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड को लेकर लगातार आ रहे अपडेट

Ireland सीरीज में बड़ा फेरबदल, अय्यर-पाटीदार की एंट्री, तो वर्ल्ड कप खेले ये 2 खिलाड़ी बाहर

भारत का स्क्वाड आयरलैंड (Ireland) सीरीज के लिए अभी घोषित नहीं किया गया है। इसी वजह से स्क्वाड को लेकर लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में अपडेट आ रहे हैं। कभी बताया जाता है कि मुख्य स्क्वाड के ही खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जबकि कभी दूसरे दर्जे की टीम चुने जाने की जानकारी सामने आती है। अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार की एंट्री होगी, जबकि टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल रहने वाले दो खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया जाएगा।

श्रेयस-पाटीदार को आयरलैंड सीरीज के लिए मिल सकता है मौका

आयरलैंड (Ireland) सीरीज के लिए वैसे तो ज्यादातर युवाओं को मौका देने की बात चल रही लेकिन आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो आईपीएल जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार को भी मौका मिलने की बात हो रही है। अय्यर पहले भी टी20आई टीम का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन बीच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें स्क्वाड में जगह दी गई थी लेकिन एक भी मैच के लिए प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, आईपीएल के हालिया सीजन में 498 रन बनाने के कारण उनकी वापसी की संभावना दिख रही है।

दूसरी तरफ, रजत पाटीदार ने भी अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेल रखा है लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। पाटीदार ने इस बार के आईपीएल में 501 रन बनाए। इसी वजह से उन्हें चुने जाने की मांग हो रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर पाटीदार टी20 टीम में नहीं चुने जाते हैं तो ये उनका नहीं, टीम इंडिया का नुकसान है।

इन दो वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को आयरलैंड (Ireland) सीरीज से किया जा सकता है ड्रॉप

मीडिया रिपोर्ट में आयरलैंड (Ireland) सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को मौका मिलने की बात कही गई, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को ड्रॉप किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। रिंकू का प्रदर्शन कुछ समय से खास नहीं रहा है और आईपीएल में इस सीजन उनके बल्ले से 295 रन ही आए। वहीं, सुंदर ने भी कुछ खास प्रभावशाली ऑलराउंड प्रदर्शन नहीं किया है। बल्ले से उन्होंने 377 रन बनाए लेकिन गेंदबाजी में सिर्फ 1 विकेट चटकाया।

FAQs

आयरलैंड दौरे पर भारत को कितने T20I खेलने हैं?
2

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!