India’s ODI-T20I Captaincy: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर काफी ज्यादा हलचल देखी जा रही है। अभी तक रिपोर्ट्स में सिर्फ यही कहा जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव की जगह किसी अन्य को टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्या को रिप्लेस करने वाले दावेदारों में श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन का नाम सामने आ रहा है।
तमाम रिपोर्ट्स से फैंस कन्फ्यूज थे कि कौन नया टी20 कप्तान बनने जा रहा है। अभी इसका जवाब मिला भी नहीं था कि अब वनडे कप्तानी (Captaincy) को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है और इससे शुभमन गिल को झटका लग सकता है, जिन्हें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा के स्थान पर ODI में कैप्टेंसी सौंपी गई थी।
शुभमन गिल के हाथ से जाएगी वनडे की कप्तानी (Captaincy)?

रोहित शर्मा ने जब टेस्ट से संन्यास लिया था तो शुभमन गिल को रेड बॉल का कप्तान बनाया गया। इसके बाद, इंग्लैंड दौरे पर गिल के प्रदर्शन से प्रभावित होकर चयनकर्तओं ने कड़ा फैसला लिया और रोहित को वनडे की कप्तानी (Captaincy) से हटा दिया। इस फॉर्मेट में भी गिल को कमान सौंपी गई। वहीं, इस युवा बल्लेबाज की एंट्री टी20 टीम में भी हो गई। तब माना जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव के बाद, गिल को टीम इंडिया का ऑल फॉर्मेट कप्तान बनाया जाएगा। हालांकि, फिर गिल ने टी20आई में अपनी जगह गंवा दी और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया।
वहीं, वनडे में भी अभी तक गिल की कप्तानी (Captaincy) में भारत का प्रदर्शन खास नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया लेकिन इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के हाथों 2-1 से हार झेली। इसी वजह से शुभमन की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शायद यही कारण है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले BCCI वनडे और टी20 में एक ही खिलाड़ी को कमान सौंपने पर विचार कर रही है।
श्रेयस अय्यर को बनाया जा सकता है नया व्हाइट बॉल कप्तान
सूर्यकुमार यादव को टी20 में कप्तान के रूप में रिप्लेस करने के लिए श्रेयस अय्यर को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर व्हाइट बॉल में एक ही कप्तान रखा जाता है तो फिर BCCI श्रेयस को वनडे में भी कप्तान बना सकती है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि जब टी20 टीम की घोषणा होगी तो आपको बदलाव देखने को मिलेंगे।
NDTV ने एक सूत्र के हवाले से बताया,
“नई टी20 टीम की घोषणा होने पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हम एक ही खिलाड़ी को टी20 और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल हमारा ध्यान दोनों टीमों पर है। बीसीसीआई युवा प्रतिभाओं को मौका देना चाहता है और साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों को भी अवसर प्रदान करना चाहता है। श्रेयस ने पिछले कुछ वर्षों में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। यह दुर्भाग्य है कि उन्हें कुछ चोटों का सामना करना पड़ा।”
IPL में श्रेयस अय्यर की कप्तानी (Captaincy) से BCCI प्रभावित
सूत्र ने आगे इस आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी (Captaincy) का भी उल्लेख किया। NDTV को सूत्र ने बताया,
“इस साल उन्होंने बेहद साहस और समर्पण के साथ अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया है। जी हां, वे व्हाइट-बॉल क्रिकेट की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। सूर्यकुमार यादव हमारे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रहे हैं, और उनके योगदान को भी पुरस्कृत किया जाएगा।”
FAQs
व्हाइट बॉल में एक कप्तान नियुक्त होता है तो किस खिलाड़ी को टीम इंडिया की कमान मिल सकती है?
यह भी पढ़ें: कभी IPL का बड़ा नाम थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इस सीजन बेंच गर्म करते ही आए नजर, किया सिर्फ भारत दर्शन