Posted inक्रिकेट (Cricket)

बड़ा सरप्राइज! 51 वर्षीय भारतीय दिग्गज को सौंपा गया Head Coach का पद, अब T20 WC 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

बड़ा सरप्राइज! 51 वर्षीय भारतीय दिग्गज को सौंपा गया Head Coach का पद, अब T20 WC 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Canada appoints Monty Desai as head coach: कनाडा मेंस क्रिकेट टीम काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था लेकिन इस टूर्नामेंट के खत्म होने के एक महीने बाद कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (सीबीसी) ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में फिक्सिंग का शक जताया। साथ ही यह कप्तान दिलप्रीत बाजवा के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी संपर्क का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से बाजवा का कद कनाडा क्रिकेट में तेजी से बढ़ रहा है।

ICC पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। इस बीच क्रिकेट कनाडा की तरफ से बड़ी घोषणा हुई और मोंटी देसाई को टीम का हेड कोच (Head Coach) बना दिया गया है। इस भारतीय पेशवेर कोच के पास कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव है और वह नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। हालांकि, मोंटी का कार्यकाल कितने समय तक रहेगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक उन्हें इस भूमिका में रखा जा सकता है।

मोंटी देसाई को कनाडा क्रिकेट टीम का हेड कोच (Head Coach)किया गया नियुक्त

बड़ा सरप्राइज! 51 वर्षीय भारतीय दिग्गज को सौंपा गया Head Coach का पद, अब T20 WC 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

51 साल के भारतीय प्रोफेशनल कोच मोंटी देसाई की कनाडा के हेड कोच के रूप में नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। उनका अनुभव टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। मोंटी की बात करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। 2008 से 2015 के बीच आरआर के साथ देसाई स्काउट और कोच के रोल में रहे।

इसके बाद, जनवरी 2018 में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ काम किया। वह जिम्बाब्वे में आयोजित वर्ल्ड कप क्वालीफायर में विजयी टीम का हिस्सा थे, बाद में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। फिर उन्होंने 2018–19 रणजी सीजन के लिए आंध्रा के हेड कोच (Head Coach) की भूमिका निभाई। वहीं, 2019 में यूएई के बैटिंग कोच बने। उसी वर्ष उन्हें 2019 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन टू के लिए कनाडा राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया था।

कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव

दिसंबर 2019 में, देसाई वेस्टइंडीज टीम में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल हुए और 2022 तक इस पद पर रहे 2023 में, उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा नेपाल राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच (Head Coach) नियुक्त किया गया और उन्होंने टीम को 2023 एशिया कप और 2023 क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कराया, साथ ही वनडे स्टेटस रिटेन करने में मदद की। उनके मार्गदर्शन में, नेपाल ने एक दशक बाद 2024 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई किया। फरवरी 2025 में देसाई को नेपाल के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया क्योंकि उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का निर्णय लिया

कनाडा टीम का हेड कोच बनने पर मोंटी देसाई ने दी प्रतिक्रिया

20 साल से ज्यादा का कोचिंग अनुभव रखने वाले मोंटी देसाई ने कनाडा का हेड कोच बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“मैं यह जिम्मेदारी स्वीकार करने पर सम्मान महसूस कर रहा हूं और मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए क्रिकेट कनाडा को धन्यवाद। मैंने पहले भी कनाडा में काम किया हुआ है, इसी वजह से यहां के सिस्टम और गेम को लेकर पैशन के बारे में जानकारी है। ग्लोबल स्तर पर क्रिकेट की प्रगति के लिए सहायक देशों की भूमिका काफी अहम है। नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने दिखाया है कि विश्वास, अनुशासन और निडर होकर क्या हासिल किया जा सकता है। कनाडा के पास भी ऐसा ही मौका है। मेरा ध्यान ऐसा माहौल तैयार करना है, जिसमें इंटरनेशनल लेवल पर क्षमता के मुताबिक खिलाड़ी निरंतर रूप से प्रदर्शन कर सकें।”

मोंटी देसाई की नियुक्ति पर क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष का रिएक्शन

क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविन्द खोसा ने हेड कोच के रूप में मोंटी देसाई की नियुक्ति पर कहा,

“हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदर्शन, व्यावसायिकता और उद्देश्य की एक नई और जीवंत भावना के माध्यम से क्रिकेट कनाडा की प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है। मोंटी देसाई की नियुक्ति इसी दूरदृष्टि को दर्शाती है। सहयोगी देशों, विशेष रूप से नेपाल और अफगानिस्तान के साथ उनका अनुभव, प्रभावी नेतृत्व, अनुशासन और एक स्पष्ट दीर्घकालिक योजना के माध्यम से टीमों को रूपांतरित करने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में हाल ही में किए गए प्रदर्शन के बाद, यह वर्ष एक महत्वपूर्ण मोड़ है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में टीम महत्वपूर्ण प्रगति करेगी।”

FAQs

कनाडा ने किस भारतीय दिग्गज को अपना हेड कोच बनाया है?
मोंटी देसाई

यह भी पढ़ें: CSK vs MI: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! केशव महाराज की एंट्री, Mumbai की प्लेइंग-XI आई सामने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!