इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक से बढ़कर एक दमदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल का आधा सीजन बीत चुका है और फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यह खबर भारत के पड़ोसी अफगानिस्तान से जुड़ी हुई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 3 प्लेयर्स पर बैन लगा दिया है।
IPL 2026 के बीच ACB ने लगाया तीन प्लेयर्स पर बैन

बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बिना एनओसी लिए भारत में टी20 लीग में पार्टिसिपेट करने के चलते तीन खिलाड़ियों को बैन कर दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि भविष्य में कोई खिलाड़ी दोबारा ऐसा करने की ना सोचे और इस खेल की गरिमा को बनाए रखें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ACB ने समीउल्लाह शिनवारी, आफताब आलम और मोहम्मद शहजाद को 4 महीने के लिए बैन किया है। इस दौरान अब ये चारों खिलाड़ी सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
लेजेंड्स लीग क्रिकेट में लिया था हिस्सा
रिपोर्ट्स के अनुसार इन खिलाड़ियों को भारत में ‘लेजेंड्स लीग क्रिकेट‘ में हिस्सा लेने के कारण बैन का सामना करना पड़ा है। चूंकि इन्होंने बिना नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट’ (NOC) के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
CREX में छपी खबर के अनुसार समीउल्लाह शिनवारी उस टीम का हिस्सा थे, जिसने टूर्नामेंट अपने नाम किया। CREX ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान भी इस लीग का हिस्सा थे। मगर इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह देने के चलते उनपर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया।
ACB ने नहीं दी विस्तृत जानकारी
बताते चलें कि इस मामले पर ACB ने सार्वजनिक रूप से विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन CREX ने रिपोर्ट में बताया कि बोर्ड को लीग की स्थिति को लेकर चिंताएँ हैं। बोर्ड का कहना है कि इस लीग को न तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और न ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आधिकारिक मान्यता प्राप्त है, और इससे भ्रष्टाचार से जुड़े जोखिम हो सकते हैं।
यह भी मालूम हो कि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से पहले मंजूरी मांगी थी। लेकिन उसे बोर्ड से समय पर जवाब नहीं मिला था।बात करें इन खिलाड़ियों की तो आलम और शाहजाद ने आखिरी बार 2023 में अफगानिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जबकि समीउल्लाह शिनवारी साल 2022 में लास्ट टाइम इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए थे।
Afghanistan Cricket Board (ACB) has imposed a four-month domestic cricket ban on Samiullah Shinwari, Mohammad Shahzad, and Aftab Alam for participating in the #IndiaLegendsLeague without authorization.#Cricket #Afghanistan
— Ajay Kaul (@AjayKauljourno) April 30, 2026
FAQs
ACB का चैयरमेन कौन है?
लेजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत किसने की?
यह भी पढ़ें: CSK vs MI: MS DHONI की वापसी के साथ ऐसी दिखेगी चेन्नई की प्लेइंग-11, टीम में 3 बड़े बदलाव