Rajat Patidar: आईपीएल 2026 में बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी दमदार रहा और इस दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना।
कई फैंस का मानना है कि वो आउट थे जबकि कइयों का मानना है कि वो नॉट आउट थे और इसी पर अब पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने अपना बयान दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि अनिल चौधरी के अनुसार रजत पाटीदार आउट थे या नॉट आउट।
कंट्रोवर्शियल तरीके से आउट हुए Rajat Patidar

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में जब टॉस उछाला गया तो वो गुजरात टाइटंस के पक्ष में गिरा और उसके कप्तान शुभमन गिल ने बिना किसी देरी पहले बॉलिंग का फैसला किया। आरसीबी पहले बैटिंग करने आई और काफी स्ट्रगल करते दिखाई दी। इस टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए और यह चार गेंद रहते ही सिमट गई। इस दौरान आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। अरशद खान की गेंद पर रजत पाटीदार का कैच जैसन होल्डर ने पकड़ा।
लेकिन होल्डर कैच पकड़ने के बाद खुद को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाए और गेंद जमीन पर टच होते दिखाई दी। इसके बाद जब थर्ड अंपायर के पास फैसला गया तो थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए और अंपायर से उनकी बहस भी हो गई। आरसीबी का कोई भी खिलाड़ी और फैन इस फैसले से खुश नहीं नजर आया।
🚨Virat Kohli and Andy flower’s fight with Umpires 🚨
– Rajat Patidar OUT on a controversial low catch by Jason Holder.
– Virat Kohli & Andy Flower LOSING it at the umpire Krunal Pandya ready to explode– Out or Not Out ??
pic.twitter.com/zQCmzdGzoX— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 30, 2026
यह भी पढ़ें: CSK vs MI: MS DHONI की वापसी के साथ ऐसी दिखेगी चेन्नई की प्लेइंग-11, टीम में 3 बड़े बदलाव
Anil Chaudhary ने बताया आउट या नॉट आउट
अनिल चौधरी ने हाल ही में बताया कि यह पूरी तरह से नॉट आउट था, क्योंकि कैचिंग के रूल के अनुसार अगर कोई फील्डर गेंद को पकड़ता है और जब तक उसकी बॉडी पूरी तरह से कंट्रोल में नहीं आती उससे पहले ही अगर गेंद जमीन पर टच हो जाती है तो वह आउट नहीं माना जाएगा और कल के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
होल्डर डाइव लगाने के बाद खुद को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं कर पाए थे। इससे पहले ही उनके हाथ में गेंद जमीन पर टच हो गई। इस वजह से यह नॉट आउट है। अनिल चौधरी ने अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई। हालांकि अब इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है।
कुछ समय पहले भी लिया गया था एक और कंट्रोवर्शियल डिसीजन
हाल ही में LSG और KKR के बीच में मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही विवादों से भरा निर्णय लिया गया था। LSG के खिलाफ बैटिंग कर रहे KKR के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम के तहत आउट दे दिया गया था। जबकि वो उसी डायरेक्शन में वापस लौट रहे थे। हालांकि MCC ने इस फैसले को पूरी तरह से सही बताया था।
FAQs
रजत पाटीदार ने GT के खिलाफ कितने रन बनाए?
GT मैच में रजत पाटीदार आउट थे या नॉट आउट?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच आई शॉकिंग खबर! 3 खिलाड़ियों को बोर्ड ने किया सस्पेंड, पूरा क्रिकेटर करियर बर्बाद