CSK vs MI: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने खराब प्रदर्शन के कारण आईपीएल 2026 की सबसे फिसड्डी टीमों में से एक साबित हो रही है। इस टीम का स्क्वाड देखने पर लगता है कि चैंपियन खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन प्रदर्शन के मामले में ज्यादातर बड़े नाम निराश ही कर रहे हैं। यही वजह है कि 8 मैचों में मुंबई की टीम ने सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 4 अंक ही जुटा पाई और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने पिछले मुकाबले में 243 रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। इससे गेंदबाजों पर भी काफी सवाल खड़े हुए, क्योंकि कई मैचों में बल्लेबाज निराश कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने परफॉर्म किया तो गेंदबाजों ने नाक कटा दी। अब MI के सामने एक बड़ी चुनौती आने वाली है और उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है।
IPL 2026 में दूसरी बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सीजन के अपने नौवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। दोनों टीमों के बीच 2 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई की टीम भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन इस सीजन जब वानखेड़े स्टेडियम में उसका सामना हार्दिक पांड्या की टीम से हुआ तो अलग ही फॉर्म दिखा और उसने 103 रनों से जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस को रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार का स्वाद चखाया।
ऐसे में MI की नजर बदला लेने पर होगी, लेकिन इसके लिए सभी खिलाड़ियों को एकजुट प्रदर्शन करना होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग XI में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग XI में रोहित शर्मा की वापसी मुश्किल, केशव महाराज का हो सकता है डेब्यू
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने पिछले चार मैचों से पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का साथ नहीं मिला है। इस खिलाड़ी को 12 अप्रैल को RCB के खिलाफ हुए मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। इसके बाद, रोहित को 19 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। तब से ही रोहित एक्शन में नहीं दिखे हैं।
कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी वापसी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को हो सकती है लेकिन टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि अभी रोहित को कुछ और गेम लगेंगे। उन्होंने काफी मेहनत की है, लेकिन अभी तक उस स्तर की फिटनेस नहीं हासिल कर पाए हैं, जैसी वो चाहते हैं। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी हिटमैन बाहर ही रह सकते हैं।
हालांकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग XI में बाएं हाथ के दक्षिण अफ़्रीकी स्पिनर केशव महाराज की एंट्री हो सकती है। महाराज को MI ने मिचेल सैंटनर के बाहर होने के बाद साइन किया और उन्हें चेपॉक की पिच को देखते हुए मौका दिया जा सकता है। महाराज के पास आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर काफी क्रिकेट खेली है और अन्य टी20 लीग्स में भी हिस्सा लिया है। इसी वजह से उन्हें खिलाया जा सकता है।
इन 3 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कर सकती है बाहर
मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। इसमें तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आने वाले गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। अश्वनी कुमार ने पिछले मैच में सिर्फ दो ओवर में 41 रन लुटाए थे। जबकि बोल्ट ने एक विकेट लेकर 41 रन खर्च किए थे। वहीं, शार्दुल को गेंदबाजी के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया गया लेकिन उनका एक भी ओवर के लिए इस्तेमाल नहीं हुआ, जो काफी हैरानी भरा फैसला माना गया।
ऐसे में इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंच पर रखा जा सकता है। वहीं, दीपक चाहर, केशव महाराज और राज बावा को मुंबई इंडियंस मौका दे सकती है।
CSK के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, केशव महाराज, एएम गजनफर
इम्पैक्ट प्लेयर: राज बावा