Rishabh Pant Captaincy: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने LSG को सुपर ओवर में मात दी। इस मैच के दौरान लखनऊ की तरफ से कई फैसले बहस का मुद्दा बने। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत की भी आलोचना हो रही है, क्योंकि अभी तक टीम 8 में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है।
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी को लेकर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर ने अपने बयान से खलबली मचा दी है, जिनका मानना है कि पंत को सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहिए और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तानी सौंप दी जाए।
इस दिग्गज ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तानी से हटाने का दिया सुझाव

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर खरीदा था। उस समय उम्मीद की जा रही थी कि पंत अपनी कप्तानी से लखनऊ की किस्मत बदल देंगे और पहली ट्रॉफी का सूखा खत्म करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पिछले सीजन LSG को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। वहीं, इस बार भी टीम का हाल काफी बुरा नजर आ रहा है। घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम लगातार आठ मुकाबले हार चुकी है, जो अपने आप में एक शर्मनाक आंकड़ा है।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन को देखते हुए वसीम जाफर ने कप्तानी में बदलाव का सुझाव दिया है। जाफर ने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वो सबसे पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह एडेन मार्करम को कप्तान बनाते। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में भी सुझाव दिया है।
वसीम जाफर ने कप्तानी के साथ-साथ बैटिंग ऑर्डर भी बदला
अपने यूट्यूब चैनल पर वसीम जाफर ने कहा,
“एलएसजी इस समय बिल्कुल बिखरी हुई लग रही है, उनसे क्या उम्मीद की जाए, यह कहना भी मुश्किल है। अगर मैं होता, तो सबसे पहले एडेन मार्करम को कप्तान बनाता। मैं मार्करम और मिचेल मार्श से ओपनिंग करवाता। तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन, फिर चौथे नंबर पर ऋषभ पंत और पांचवें नंबर पर आयुष बदोनी। छठे नंबर पर अब्दुल समद और सातवें नंबर पर मुकुल चौधरी। ये मेरे शीर्ष सात बल्लेबाज होंगे और मैं इसी बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ खेलूंगा।”
कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होकर ऋषभ पंत दे सकते हैं अपना बेस्ट
वसीम जाफर का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जैसे खिलाड़ी पर कप्तानी का दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए बल्लेबाज के रूप खुलकर खेलने की छूट दी जानी चाहिए। पंत ने मौजूदा सीजन में अभी तक आठ पारियों में 27 की औसत से 189 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से महज एक ही अर्धशतक आया है।
इसके अलावा जाफर ने एडेन मार्करम को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से बेहतर बताया और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के रूप में उनकी लीडरशिप क्वालिटी की भी सराहना की। उन्होंने कहा,
“मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को सिर्फ एक प्लेयर के तौर पर खेलना चाहिए। जब आप उन्हें पूरी आज़ादी देते हैं और उन्हें सिर्फ मैदान पर जाकर खेलने और अपने दम पर मैच जीतने को कहते हैं, तभी उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मिलता है। उन पर कप्तानी का बोझ न डालें। मुझे लगता है कि एडन मार्कराम बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का बहुत सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है, वे मानसिक रूप से मजबूत और शांत हैं, और वे अन्य खिलाड़ियों से भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा सकते हैं। लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। यह सिर्फ मेरा सुझाव है, लेकिन अगर मैं वहां होता, तो मैं यही करता।”
FAQs
वसीम जाफर ने ऋषभ पंत की जगह किसे कप्तान बनाने की बात कही है?
IPL 2026 में LSG कितने मैच हार चुकी है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बोरिया-बिस्तर पैक! अब नहीं बचा कोई चांस, 3 टीमों का प्लेऑफ सपना चकनाचूर