Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026: बोरिया-बिस्तर पैक! अब नहीं बचा कोई चांस, 3 टीमों का प्लेऑफ सपना चकनाचूर

IPL 2026: Packed and Ready to Go! No Chance Left—3 Teams' Playoff Dreams Shattered

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सभी टीमों ने लगभग 7-7 मुकाबले खेल लिए हैं और आधा सीजन खत्म हो गया है। इस बार का आईपीएल सीजन कई टीमों के लिए बेहद ही शानदार जबकि कइयों के लिए उम्मीद से बहुत ही ज्यादा खराब रहा है। आईपीएल के इस 19वें सीजन में कौनसी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं उनकी तस्वीर अभी काफी हद तक साफ नहीं हुई है।

लेकिन कौन टीमें सबसे पहले बाहर होंगी यह सब को पता चल चुका है। तो आइए उन्हें तीन टीमों के बारे में बात कर लेते हैं, जो बहुत जल्द बोरिया बिस्तर पैक करके अपने घर लौट जाएंगी।

इन टीमों को पैक करना पड़ेगा बोरिया बिस्तर

बता दें कि आईपीएल 2026 में जिन टीमों को सबसे पहले बोरिया बिस्तर पैक करना पड़ेगा यानी सबसे पहले टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है उनमें लखनऊ सुपर जांयट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है। ये तीनों टीमें इस समय आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर हैं और इसके खिलाड़ी आईपीएल में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं।

टीम के कप्तान से लेकर खिलाड़ी हर कोई आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहा है। कई बार मैचों में ऐसा देखने मिल रहा है, जैसे यह खिलाड़ी जीत के लिए नहीं बल्कि टाइमपास के लिए खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR Match Prediction – जानें पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीम, संभावित स्कोर और विनर प्रेडिक्शन

कुछ ऐसा है KKR, MI, LSG का हाल

तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 में अब तक कुल आठ मैच खेल चुकी है, जिसमें से सिर्फ दो में उसे जीत मिली है और 5 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। एक मैच बारिश के वजह से बेनतीजा रहा था। इस वजह से इसके अभी कुल अंक पांच हैं। चैंपियन मुंबई इंडियंस 7 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है और 5 में उसे हार मिली है।

इस वजह से वो चार अंक के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। यह टीम इतना खराब प्रदर्शन कर रही है कि इसके मालिक आकाश अंबानी ने भी हाथ जोड़ लिए हैं और फैंस को मैच नहीं देखने को कह रहे हैं। नंबर 10 पर है लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत की टीम आठ में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है और 6 में उसे हार मिली है। 4 अंक के साथ यह सबसे खराब नेट रन रेट होने के चलते अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है।

ये टीम में बना सकती हैं प्लेऑफ में जगह

These teams could secure a spot in the 2026 IPL playoffs.
These teams could secure a spot in the 2026 IPL playoffs.

इस समय जिन टीमों का सुपर 4 में जगह बनाने के सबसे ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं उसमें सबसे नंबर वन पर पंजाब किंग्स है। पंजाब 7 में से 6 मैच जीत चुकी है और एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 13 अंक के साथ पहले नंबर पर कब्जा जमाए बैठी है। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 7 में से 5 में जीत और दो मैच हार 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। यह भी प्लेऑफ में 90% पहुंच जाएगी।

एसआरएच भी आठ में से 5 मैच जीत चुकी है और सिर्फ तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरआर और जीटी इस समय 10 और 8 अंक के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर है। ऐसे में इन दोनों में से जो भी आने वाले मैचों में अच्छा करेगा वो प्लेऑफ में जगह बना लेगा। हालांकि टूर्नामेंट अभी आधा बाकि है ऐसे में अगर टेबल की बॉटम टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तो चीजें बदल सकती हैं और हमें अलग टीम प्लेऑफ में जाते नजर आ सकती है।

FAQs

आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?
31 मई

यह भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा! बोले- इस IPL में नहीं खेलेंगे MS Dhoni

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!