Posted inIndian Premier League (IPL)

ऋषभ पंत से भिड़ना पड़ा Nandre Burger को भारी, BCCI ने ठोक दिया लम्बा-चौड़ा जुर्माना

Clashing with Rishabh Pant Proves Costly for Nandre Burger; BCCI Slaps a Hefty Fine

Rishabh Pant And Nandre Burger: आईपीएल 2026 में बीते दिन 22 अप्रैल को आरआर और एलएसजी के बीच मुकाबला खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ और इस दौरान फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ। इस मुकाबले को रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से जीत लिया।

लेकिन इस दौरान इसके खिलाड़ी नांद्रे बर्गर ने विरोधी टीम के कप्तान ऋषभ पंत को फ़ायरी सेंड ऑफ दिया, जिसके चलते उनपर बीसीसीआई ने काफी बड़ा जुर्माना लगा दिया है।

बिना खाता खोले आउट हुए थे Rishabh Pant

160 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे ऋषभ पंत नंबर तीन पर बैटिंग करने के लिए आए और वो तीन गेंद खेल पवेलियन लौट गए। विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने नांद्रे बर्गर की गेंद पर एक जबरदस्त कैच किया। इसके बाद बर्गर एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते दिखे।

उन्होंने गलत भाषा का प्रयोग किया और एग्रेसिव अंदाज में पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर मैच फीस का 10% जुर्माना लगा दिया है। साथ ही साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ चुका है।

मालूम हो कि यह जुर्माना आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का दोषी पाए जाने के अपराध में लगाया गया है और नांद्रे बर्गर ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

Nandre Burger ने ढाया कहर

Nandre Burger gave a fiery send-off to opposing captain Rishabh Pant.
Nandre Burger gave a fiery send-off to opposing captain Rishabh Pant.

मैच की बात करें तो इस दौरान नांद्रे बर्गर ने कुल दो सफलताएं अर्जित की। लेकिन उनकी इकॉनमी काफी बेहतरीन रही। उन्होंने चार ओवर के स्पैल में 27 रन लुटाए और दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी इकोनॉमी 6.75 की रही।

उन्होंने ओपनर मिशेल मार्च और कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखाई। उनके और जोफ्रा आर्चर (3 विकेट) की गेंदबाजी के बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 119 रन पर ऑल आउट हो गई और 40 रन से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें: लॉरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से आया तूफान, साउथ अफ्रीका के सामने 3-0 से पीछे हुई Team India; गंवाई सीरीज

पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं ऋषभ पंत

बताते चलें कि आईपीएल 2025 के तरह इस बार भी ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। 28 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ओवरऑल आईपीएल में 3700 रन बना रखे हैं। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 2026 में उनके बल्ले से अब तक 147 रन ही आए हैं।

उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 68 रनों का रहा है। उन्होंने 24.50 की औसत और 132.43 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। बीते सीजन 14 मैचों में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ 269 रन ही बनाए थे।

FAQs

लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान कौन है?
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?

3700 रन

यह भी पढ़ें: स्टेडियम में हो गई भयंकर लड़ाई, IPL 2026 में लाइव मैच के दौरान चले लात और घूंसे

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!