Posted inक्रिकेट (Cricket)

ब्रेकिंग न्यूज़: गमगीन हुआ IPL 2026, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, क्रिकेट जगत में शोक

ब्रेकिंग न्यूज़: गमगीन हुआ IPL 2026, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, क्रिकेट जगत में शोक

Two cousins died after DC vs RCB IPL 2026 Match: आईपीएल 2026 में 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा और उसे आरसीबी के हाथों 9 विकेट के अंतर से बड़ी हार झेलनी पड़ी। घरेलू मैदान पर आए समर्थकों को निराश होना पड़ा, क्योंकि उनकी टीम लगातार मैचों में होम ग्राउंड पर हार गई।

इस मैच की चर्चा के बीच दिल्ली से एक ऐसी खबर आई है, जिससे क्रिकेट जगत में मातम छा गया है। IPL 2026 के DC vs RCB मुकाबले को देखकर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों ही मुकाबले का लुत्फ़ उठाकर रात में घर लौट रहे थे लेकिन फिर शायद किसी तेज रफ़्तार वाले वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

IPL 2026 के DC vs RCB मैच के बाद दो चचेरे भाइयों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़: गमगीन हुआ IPL 2026, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, क्रिकेट जगत में शोक

सोमवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला जल्दी ही खत्म हो गया था, क्योंकि दिल्ली की टीम मात्र 75 रन पर ढेर हो गई थी और आरसीबी ने सात ओवर के अंदर ही टारगेट चेज कर लिया था। इसके बाद, मुकाबला देखने स्टेडियम आए फैंस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन दोनों ने शायद ही सोचा होगा कि DC vs RCB मुकाबला उनकी जान जाने का कारण बन जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना संसद स्ट्रीट क्षेत्र में पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने अशोका रोड पर महादेव रोड टी-पॉइंट पर हुई, जिसे पुलिस हिट-एंड-रन का मामला मान रही है। हालांकि, अभी तक जांच चल रही है और किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पुलिस को पूरा शक है कि किसी तेज रफ़्तार वाले वाहन ने ही इन दोनों भाइयों की बाइक को टक्कर मारी, जिसके कारण इन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

IPL 2026 के मैच के बाद जान गंवाने वाले दोनों भाइयों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय बीएससी छात्र यज्ञ भाटिया और 14 वर्षीय स्कूली छात्र अभव भाटिया के रूप में हुई है।
वे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना से कुछ क्षण पहले, अभव ने अपने पिता से बात की थी और उन्हें बताया था कि वे आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे।

दुर्घटना के समय अभव अपने पिता से फोन पर बात कर रहा था। उसने अपने पिता से कहा, “डैड, मैच शानदार था। हम स्टेडियम से निकल चुके हैं और अगले आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे।” उसके पिता ने बताया कि बातचीत के बीच ही एक ज़ोरदार धमाका हुआ और फोन कट गया। पिता ने कहा, “जब मैंने बार-बार फोन करने की कोशिश की, तो दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि अभव के आखिरी शब्द मेरे जीवन का सबसे गहरा घाव बन जाएंगे।”

जांच में जुटी पुलिस, हिट-एंड-रन की आशंका

जब दिल्ली पुलिस को IPL 2026 का मैच देखकर लौट रहे इन दोनों चचेरे भाइयों के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत एक टीम रवाना की गई। पुलिस ने दोनों को सड़क पर खून से लथपथ पाया, उनकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल अशोका रोड और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है ताकि उस वाहन की पहचान की जा सके जिसने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया,

“प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि किसी भारी वाहन या तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया होगा। दुर्घटनास्थल पर मिले निशान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि टक्कर बेहद जोरदार थी। फोरेंसिक टीम ने टक्कर में शामिल वाहन के पेंट या मलबे से भी सबूत जुटाए हैं जिनसे सुराग मिल सकते हैं।”

दुर्घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

FAQs

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों चचेरे भाई IPL 2026 का कौन सा मैच देखकर घर लौट रहे थे?
DC vs RCB

यह भी पढ़ें: DC vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, बेंगलुरु ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाए कदम, दिल्ली पर मंडराया टॉप 4 की रेस से बाहर होने का खतरा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!