Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, बेंगलुरु ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाए कदम, दिल्ली पर मंडराया टॉप 4 की रेस से बाहर होने का खतरा

DC vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, बेंगलुरु ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाए कदम, दिल्ली पर मंडराया टॉप 4 की रेस से बाहर होने का खतरा

IPL 2026 Points Table After DC vs RCB Match: IPL 2026 का 39वां मैच रनों की बारिश के लिहाज से निराशजनक रहा, क्योंकि दोनों ही टीमों के स्कोर को जोड़ने के बावजूद मुकाबले में 200 रन भी नहीं बने। इसकी बड़ी वजह दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक बल्लेबाजी रही, जो सिर्फ 75 रन ही बना पाई। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जबरदस्त जीत के कारण आरसीबी ने IPL 2026 Points Table में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स पर अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

DC को हराकर IPL 2026 Points Table में RCB ने टॉप 2 में अपनी जगह की मजबूत

DC vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table, बेंगलुरु ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाए कदम, दिल्ली पर मंडराया टॉप 4 की रेस से बाहर होने का खतरा

इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक अपने प्रदर्शन से पूरी तरह साबित किया है कि डिफेंडिंग चैंपियन के हाथों ट्रॉफी ले जा पाना कितना मुश्किल होगा। बेंगलुरु की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही काफी खतरनाक लग रही है। यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घरेलू मैदान में पूरी तरह सरेंडर होना पड़ा। बेंगलुरु की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 2 अंक हासिल किए और IPL 2026 Points Table में 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उसका नेट रन रेट +1.919 का हो गया है।

IPL 2026 Points Table में अब रजत पाटीदार की टीम से आगे श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ही है, जिसके 13 अंक हैं। इन दोनों ही टीमों की प्लेऑफ में जगह बनाने की दावेदारी बहुत ही मजबूत नजर आ रही है और अगर एक-दो मुकाबले खराब भी जाते हैं तो उससे खास फर्क नहीं पड़ेगा।

IPL 2026 Points Table में DC को NRR के मामले में लगा तगड़ा झटका

अपने पिछले मैच में 264 रन बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जैसे-तैसे 75 के स्कोर तक पहुँच पाई। इस सीजन अभी तक दिल्ली का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। खासतौर पर पिछले तीन मैचों में टीम एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि IPL 2026 Points Table में DC टॉप 5 में भी नहीं है। दिल्ली की टीम 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

इस मुकाबले से पहले भी दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 Points Table में इसी पोजीशन पर थी लेकिन अब उसका नेट रन रेट नेगेटिव में -1.060 हो गया है। मुकाबले से पहले डीसी का NRR -0.184 था।

DC vs RCB मैच के बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 7 6 0 1 13 +1.333
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 +1.919
3 सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 0 10 +0.815
4 राजस्थान रॉयल्स 8 5 3 0 10 +0.602
5 गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 6 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ऐसा रहा DC vs RCB मैच का हाल

टॉस हारने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और यहीं से उसके पतन की शुरुआत हुई और पूरी टीम 16.3 ओवर में ढेर हो गई। पारी की शुरुआत में देखते ही देखते पहले तीन ओवर में ही 7 के स्कोर तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए और फिर पावरप्ले का अंत 13/6 के स्कोर के साथ हुआ। लग रहा था कि आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नाम दर्ज आईपीएल के सबसे छोटे टोटल पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड दिल्ली के नाम कर देगी लेकिन अभिषेक पोरेल ने बचा लिया। पोरेल ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 19 रन बनाए, जबकि काइल जेमिसन के बल्ले से 12 रन आए। RCB के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी और टीम ने जैकब बेथेल का विकेट गंवाकर सातवें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। इस दौरान देवदत्त पडीक्कल 34 रनों की नाबाद पारी के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, विराट कोहली ने नाबाद 23 और बेथेल ने 20 रनों की पारी खेली।

FAQs

IPL 2026 Points Table में RCB के कितने अंक हो गए हैं?
12

यह भी पढ़ें: DC vs RCB: दिल्ली की बेंगलुरु के खिलाफ 9 विकेट से शर्मनाक हार, बल्लेबाजों ने कटाई नाक; भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!