Posted inक्रिकेट (Cricket)

Cameron Green ने GT vs KKR मैच में लगाया जबरदस्त छक्का, डिस्प्ले कार का हुआ बुरा हाल; देखें वायरल वीडियो

Cameron Green ने GT vs KKR मैच में लगाया जबरदस्त छक्का, डिस्प्ले कार का हुआ बुरा हाल; देखें वायरल वीडियो

Cameron Green’s six-dent display car: आईपीएल 2026 में आज 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। टॉस जीतकर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। हालांकि, इसके बाद कैमरन ग्रीन का जलवा देखने को मिला, जो अभी तक बल्ले से फ्लॉप साबित हो रहे थे।

पिछले साल नीलामी के दौरान 25 करोड़ से ज्यादा की रकम पाकर ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनने वाले कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और इस दौरान एक ऐसा छक्का लगाया, जिससे मैदान पर कड़ी डिस्प्ले कार टाटा सिएरा पर डेंट आ गया और उसकी बॉडी पिचक गई। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के छक्के से टाटा सिएरा पर आया डेंट

Cameron Green ने GT vs KKR मैच में लगाया जबरदस्त छक्का, डिस्प्ले कार का हुआ बुरा हाल; देखें वायरल वीडियो

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के 13वें ओवर की तीसरी बॉल पर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से तूफानी छक्का जड़ा। गेंद बाउंड्री पार करते हुए टाटा सिएरा पर जा लगी। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद के जोरदार असर से कार के साइड पैनल पर गहरा डेंट पड़ गया।

टाटा सिएरा की मौजूदा मार्केट वैल्यू करीब ₹13 लाख से ₹24 लाख तक है। इतनी महंगी कार पर पड़े डेंट की मरम्मत का खर्चा भी कम नहीं होने वाला है। हालांकि, इस ग्रीन के शॉट से कार पर डेंट आने से साबित हो गया कि उन्होंने कितनी ताकत से छक्का लगाया था। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वहीं आईपीएल के आधिकारिक अकाउंट ने भी इसका वीडियो शेयर किया है।

आप भी देखें वीडियो:

फॉर्म में लौटे कैमरन ग्रीन, खेली 79 रनों की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा था लेकिन पहले पांच मैचों में ग्रीन सिर्फ 56 रन ही बना पाए। उन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे और कई दिग्गज तो उन्हें टीम से ड्रॉप किए जाने का भी सुझाव देते नजर आए थे। हालांकि, केकेआर के मैनेजमेंट ने ग्रीन पर भरोसा बरकरार रखा और उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी मौका दिया।

बल्लेबाजी के लिए नंबर चार पर आए कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों में 143.64 की स्ट्राइक रेट से 79 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। इस दौरान ग्रीन ने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस पारी से कोलकाता ने राहत की सांस ली होगी, क्योंकि आगे के मैचों में अगर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तो केकेआर के लिए कुछ मुश्किलें कम हो जाएंगी।

GT vs KKR मैच में कोलकाता 180 पर ढेर, कैमरन ग्रीन रहे टॉप स्कोरर

अहमदाबाद में हो रहे मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन जैसे-तैसे 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 180 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। इस दौरान कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ही टॉप स्कोरर रहे। उनके बाद, सबसे ज्यादा 27 रन रोवमैन पॉवेल के बल्ले से आए। कप्तान अजिंक्य रहाणे अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं, रिंकू सिंह के बल्ले से भी सिर्फ 1 रन ही आया।

गुजरात टाइटंस की तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी हुई और पांचों ही गेंदबाजों को विकेट मिले। हालांकि, सबसे सफल तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा के खाते में दो-दो विकेट आए।

FAQs

किस ओवर में कैमरन ग्रीन के छक्के से कार पर डेंट आ गया?
13वें ओवर
GT vs KKR मैच में कैमरन ग्रीन ने कितने रनों की पारी खेली?
79

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में हुआ बड़ा घोटाला? फिक्स थे इस देश के मैच! अब जेल की हवा खाएंगे खिलाड़ी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!