GT vs KKR: कल शाम आईपीएल में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होने जा रही है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं यानी जान लेते हैं कि यह मैच कहां देखा जा सकता है और दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति क्या है।
अहमदाबाद में होने वाली है दोनों टीमों की टक्कर

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 में लगातार स्ट्रगल कर रही है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन इस आईपीएल सीजन अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। लगातार मिल रही हार के चलते इसके फैंस का टीम से भरोसा उठ रहा है।
5 मैचों में से यह टीम चार मैच हार चुकी है और एक मैच बारिश के वजह से गंवाने के चलते इसका सिर्फ एक अंक है। वहीं शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस ने इस आईपीएल सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं। इस दौरान से 2 में जीत और 2 में उसे हार मिली है।
अब देखना होगा कि दोनों टीमों के बीच होने जा रही इस टक्कर में कौन विजई बनेगा। दोनों टीम में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में मैच होने जा रहा है। 18 अप्रैल शाम 7:30 बजे से दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
यह भी पढ़ें: CSK-SRH फैंस के लिए अब तक की सबसे अच्छी खबर, फिट होकर आईपीएल 2026 में वापस खेलते नजर आएगा सबसे महान कप्तान
कुछ ऐसे हैं दोनों के हेड टू हेड आंकड़े
ओवरऑल आईपीएल में KKR तीन बार चैंपियन बनी है। जबकि गुजरात टाइटंस एकमात्र बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब कर रही है। हालांकि यह भी बात है कि दोनों टीमों के शुरुआत के बीच काफी बड़ा अंतर है।
KKR पहले ही सीजन से खेल रही है। जबकि GT ने 2022 में डेब्यू किया था। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच हुए हैं। इसमें से गुजरात टाइटंस ने 3 जबकि कोलकाता ने 1 में बाजी मारी है। इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा है। अब देखना होगा इस बार कौन बाजी मारता है।
स्टार स्पोर्ट्स का जिओ हॉटस्टार पर होगा मैच का सीधा प्रसारण
GT vs KKR के इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच का मजा उठा सकते हैं। जबकि डिजिटल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के जरिए मैच देख सकते हैं। आईपीएल 2026 में अब तक लगभग सभी मुकाबले काफी बेहतरीन रहे हैं और उम्मीद है कि यह मुकाबला भी काफी दमदार रहेगा और फैंस का पूरा पैसा वसूल होगा।