IPL 2026: किसी ने सही ही कहा है किस्मत में जो लिखा होता है उसे कोई नहीं मिटा सकता, बस हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। अगर आप मेहनत करते रहेंगे तो आपको एक न एक दिन उसका रिजल्ट जरूर मिलेगा।
कुछ ऐसा ही आईपीएल 2026 में भी देखने को मिल रहा है। दो-तीन नहीं बल्कि पूरे 11 खिलाड़ी आईपीएल 2026 में बीच सीजन एंट्री मार चुके हैं। जबकि ऑक्शन के दौरान उन्हें किसी ने भाव तक नहीं दिया था।
इन खिलाड़ियों ने मारी IPL 2026 में एंट्री

दासुन शनाका (Dasun Shanaka)
राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने सैम कुरेन को आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन ग्रॉइन इंजरी के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो और उनकी जगह पर आरआर ने श्रीलंका के दासुन शनाका को मौका दिया है।
स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson)
सीएसके के स्टार तेज गेंदबाजों में से एक नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए और उनकी जगह पर फ्रेंचाइजी ने स्पेंसर जॉनसन को जगह दी है।
नवदीप सैनी (Navdeep Saini)
कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा लिगामेंट इंजरी के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए और उनकी जगह पर नवदीप सैनी को मौका मिला।
यह भी पढ़ें: RCB vs DC Stats : बर्थडे बॉय राहुल का कमाल, स्टब्स ने रचा इतिहास, मैच में बने यह 12 बड़े रिकॉर्ड्स
सौरभ दुबे (Saurabh Dubey)
कोलकाता नाइट राइडर्स के ही एक और स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप भी लोअर बैक इंजरी के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए और उनके जगह पर सौरभ दुबे की किस्मत चमक गई।
कुलवंत खेजरोलिया (Kulwant Khejroliya)
गुजरात टाइटंस के पृथ्वीराज यारा चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह पर कुलवंत खेजरोलिया को जगह दी है।
कॉनर एस्टरहुइज़न (Connor Esterhuizen)
गुजरात टाइटंस के ही टॉम बैंटन फिंगर इंजरी के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए और उनके जगह पर इस फ्रेंचाइजी ने कॉनर एस्टरहुइज़न को जगह दी है।
कृष भगत (Krish Bhagat)
मुंबई इंडियंस की टीम ने अथर्व अंकोलेकर के चोटिल होकर आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद कृष भगत को एमआई के खेमें में शामिल किया।
जॉर्ज लिंडे (George Linde)
लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने वानिंदु हसरंगा को स्क्वाड में शामिल किया था। लेकिन इंजरी के कारण वह भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनके जगह पर इस फ्रेंचाइजी ने जॉर्ज लिंडे को जगह दी है।
दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka)
SRH की टीम के स्टार ऑल राउंडर ब्रायडन कार्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर इस टीम ने दिलशान मदुशंका को चुना है।
गेराल्ड कोएत्ज़ी (Gerald Coetzee)
गेराल्ड कोएत्ज़ी की कहानी काफी लम्बी है। SRH ने सबसे पहले जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने पर डेविड पायने को जगह दी। लेकिन वो भी चोटिल हो गए। इसके बाद इस टीम ने गेराल्ड कोएत्ज़ी को शामिल किया है।
आकाश मधवाल (Akash Madhwal)
आकाश मधवाल अभी तक आधिकारिक रूप में CSK का हिस्सा नहीं बने हैं। लेकिन वो खलील अहमद की जगह लेने के प्रबल दावेदार हैं।
FAQs
IPL 2026 का फाइनल कब होगा?
IPL में अब तक कितने सीजन हुए हैं?
यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG Playing 11: कैसी होगी पंजाब और लखनऊ मैच की प्लेइंग-XI? देखें सभी 24 नाम की लिस्ट