Posted inIndian Premier League (IPL)

PBKS vs LSG Playing 11: कैसी होगी पंजाब और लखनऊ मैच की प्लेइंग-XI? देखें सभी 24 नाम की लिस्ट

PBKS vs LSG Playing 11: What will the Playing XI look like for the Punjab vs Lucknow match? Check out the list of all 24 names.

PBKS vs LSG Playing 11: आईपीएल 2026 में कल शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की टीम पंजाब के होम ग्राउंड में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली है। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है। तो आइए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर एक नजर डाल लेते हैं। साथ ही साथ जान लेते हैं कि कौन हो सकते हैं इंपैक्ट प्लेयर।

महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में होगा PBKS vs LSG मैच

The PBKS vs LSG match will take place at the Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium.
The PBKS vs LSG match will take place at the Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium.

आईपीएल 2026 में लगातार मैचों में जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स अब अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते नजर आएगी, जिसने इस सीजन अब तक 5 मैचों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज करी है और तीन में हार का स्वाद चखा है।

पंजाब को अभी तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है और अगर यह टीम ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करते रही तो शायद आगे भी नहीं हारेगी। दोनों टीमें हमें कल शाम को पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आने वाली हैं।

PBKS vs LSG मैच में खेलते दिख सकते हैं ये सभी खिलाड़ी

PBKS vs LSG मैच में पंजाब किंग्स की ओर से हमें प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य,अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल स्टार्टिंग 11 में नजर आ सकते हैं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नेहल वढेरा को मौका मिल सकता है।

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे और मोहम्मद शमी दिखाई दे सकते हैं। इस 11 में बल्लेबाजी के दौरान बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आयुष बडोनी का चयन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Kavya Maran ने खेला मास्टरस्ट्रोक, David Payne के रिप्लेसमेंट में शामिल किया खतरनाक तेज गेंदबाज

कुछ ऐसे हैं PBKS vs LSG हेड टू हेड आंकड़े

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मैच हुए हैं। इस दौरान दोनों ही टीमों ने तीन-तीन बार बाजी मारी है। बीते सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे और दोनों में पंजाब ने जीत दर्ज की थी। अब देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इस बार कौन बाजी मारेगा।

PBKS vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य,अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

(इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा)

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे और मोहम्मद शमी।

(इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी)

FAQs

PBKS vs LSG मैच कब होगा?
18 अप्रैल, 7:30 बजे
PBKS vs LSG मैच कहां होगा?
महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय पाकिस्तान टीम घोषित, 4 डेब्यूटेंट शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!