LSG vs KKR: IPL 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न श्री अरुण जेटली इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।
मौजूदा सीजन में लखनऊ और कोलकाता दोनों का ही प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में इनके लिए आगे राह बनाने के लिहाज से हर एक मुकाबला काफी जरूरी है। ऋषभ पंत की टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। वहीं, कोलकाता ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही जीत दर्ज की थी।
पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों की स्थिति की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ 10वें यानी सबसे अंतिम स्थान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों की नजर LSG vs KKR मैच को जीतकर अपनी स्थिति सुधारने पर होगी।
LSG vs KKR मैच डिटेल्स

- मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- स्टेडियम: भारत रत्न श्री अरुण जेटली इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- तारीख: 26 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
LSG vs KKR हेड टू हेड आंकड़े
- कुल मैच: 7
- लखनऊ सुपर जायंट्स : 5 जीत
- कोलकाता नाइट राइडर्स: 2 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
LSG vs KKR मैच के लिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच अन्य मैदानों की तरह बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है। यही कारण है कि यहां पर मौजूदा सीजन में खेले गए तीनों मुकाबलों में बड़ा स्कोर नहीं बना है। इस सीजन 165 हाईएस्ट टोटल रहा है, जिससे पता चलता है कि गेंदबाजों के रन बनाना आसान नहीं रहा है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इसके बाद जब पिच स्लो होती है तो स्पिनर्स प्रभावी हो जाते हैं।
यही कारण है कि बाद में बल्लेबाजी थोड़ा मुश्किल हो जाती है लेकिन ओस में रन चेज में ज्यादा सफलता मिलती है। इसी वजह से यहां पर खेले गए 23 आईपीएल मैचों में 14 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। जबकि 9 बार बैटिंग फर्स्ट टीम के हाथ बाजी लगी है।
LSG vs KKR: दोनों टीमों का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
LSG vs KKR मैच के लिए संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती
LSG vs KKR मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: कोलकाता नाइट राइडर्स
पावरप्ले का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (50-60), कोलकाता नाइट राइडर्स (45-55)
10 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (100-110), कोलकाता नाइट राइडर्स (90-100)
15 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (123-140), कोलकाता नाइट राइडर्स (120-130)
20 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (170-180), कोलकाता नाइट राइडर्स (180-190)
मैच में सबसे ज्यादा रन: मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)
मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: मिचेल मार्श और ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स), अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स), सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)
विजेता: कोलकाता नाइट राइडर्स
FAQs
LSG vs KKR मैच कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: Mumbai Indians फैंस के लिए खुशखबरी, Rohit Sharma फिर खेलने को तैयार! इस दिन करेंगे एंट्री