Chris Gayle: टी20 क्रिकेट में हाईएस्ट रनों का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। क्रिस गेल ने साल 2013 आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 66 गेंद में 175 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास बनाया था। 10 सालों से ज्यादा समय तक यह रिकॉर्ड वैसे का वैसे ही बना पड़ा है।
लेकिन 24 मई, 2026 को यह रिकॉर्ड टूट सकता था। हालांकि अंतिम मौके पर यह रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया। तो आइए इस रिकॉर्ड और इस बल्लेबाज के बारे में जान लेते हैं, जो इस बड़े रिकॉर्ड के तोड़ने के काफी करीब पहुंचा।
यह बल्लेबाज तोड़ सकता था Chris Gayle का रिकॉर्ड

दरअसल, जो बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के 175 रनों के टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ सकता था वो कोई और नहीं बल्कि हमजा खान है। रवांडा इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के हमजा खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आइवरी कोस्ट के सामने नाबाद 164 रनों की पारी खेल कर क्रिस गेल फैंस की दिलों की धड़कनें तेज कर दी थी।
हालांकि स्ट्राइक ज्यादा न मिलने के कारण वो 11 रनों से इस रिकॉर्ड से चूक गए। इस दौरान हमजा खान के बल्ले से 9 चौक जबकि 15 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 252.30 का रहा। इस पारी के साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। जबकि टी20 क्रिकेट में वो ओवरऑल तीसरे स्थान पर हैं।
टॉप 5 की लिस्ट में शुमार हैं यह खिलाड़ी
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल (Chris Gayle) 175 रनों के साथ नंबर वन पर हैं। वहीं आरोन फिंच 172 के साथ दूसरे और हमजा खान 164 के साथ तीसरे पर हैं। हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा इस लिस्ट में चौथे और अजमतुल्लाह उमरजई 162 के साथ पांचवें नंबर पर हैं। ज्ञात हो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिंच पहले हमज़ा दूसरे और अजमतुल्लाह तीसरे स्थान पर हैं।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आइवरी कोस्ट और रवांडा क्रिकेट टीम के बीच हुए इस मैच की बात करें तो यह मैच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के सब रीजनल क्वालीफायर अफ्रीका का मैच नंबर 4 था और इस दौरान रवांडा ने पहले बैटिंग करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। इस दौरान हमजा खान के 164 रनों के अलावा डिडिएर न्दिकुबविमाना ने 69 रन की पारी खेली। वहीं इसाए नियोमुगाबो ने 26 रन बनाए।
रन चेस करने उतरी आइवरी कोस्ट महज 17 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इस टीम का कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। टॉप रन गेटर बने औतारा इसौफ़, जिन्होंने पांच रन बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद नादिर और इव्स स्यूसा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं एमिल रुकिरिज़ा को एक सफलता मिली।
FAQs
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है?
यह भी पढ़ें: T20I क्रिकेट में महातबाही! बल्लेबाजों ने बनाए 288 रन, गेंदबाजों ने 17 पर खत्म किया खेल