IPL 2026 Orange Cap Race Top 5 Batters: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लीग स्टेज के मुकाबलों की समाप्ति 24 मई को हुई। अंतिम मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसके नतीजे से प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिहाज से कोई भी फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि इससे पहले ही चारों टीमों कंफर्म हो चुकी थीं। इस बार टॉप 4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई।
अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिसमें क्वालीफायर 1 में RCB बनाम GT मैच होगा। वहीं, 27 मई को एलिमिनेटर में SRH और RR की टक्कर होगी। इसके बाद, 29 मई को क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम के खिलाफ एलिमिनेटर की विजेता टीम उतरेगी। फिर, 31 मई को विनिंग टीम को क्वालीफायर 1 की विजेता टीम से फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
इन मुकाबलों के दौरान भी ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस काफी दिलचस्प होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि लीग स्टेज के बाद कौन से 5 बल्लेबाज सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे हैं।
IPL 2026 में ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में टॉप 2 में GT के बल्लेबाज

इस सीजन गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन में काफी निरंतरता देखने को मिली और इसमें उनके टॉप ऑर्डर की अहम भूमिका रही। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने लगातार रन बनाए। सुदर्शन ने शुरूआती मैचों में निराश किया था लेकिन फिर उन्होंने लय में वापसी की और कई बड़ी पारियां खेली यही कारण है कि ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में वे सबसे आगे हैं।
उन्होंने 14 मैचों में 49.07 की औसत और लगभग 158 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं। वहीं, उनके जोड़ीदार शुभमन गिल ने भी 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। गिल के नाम 13 मैचों में 47.38 की औसत से 616 रन दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.67 का है। इस तरह ये दोनों बल्लेबाज ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। देखना होगा कि प्लेऑफ के बाद कौन आगे निकलता है।
ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में टॉप 5 में ये 3 बल्लेबाज भी शामिल
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने इस सीजन कमाल की निरंतरता दिखाई है। उन्होंने 14 मैचों में 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50.50 और स्ट्राइक रेट 159.47 का रहा है।
इसके बाद, चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल हैं। KKR के खिलाफ मैच से पहले राहुल टॉप 5 का हिस्सा नहीं थे लेकिन उन्होंने 60 रनों की पारी चौथा स्थान हासिल किया। राहुल ने 14 मैचों में 45.61 की औसत और 174.41 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए। DC के एलिमिनेट हो जाने के कारण प्लेऑफ में राहुल नहीं नजर आएंगे।
ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं। इस 15 वर्षीय ओपनर ने 14 मैचों में 41.64 की औसत से 583 रन बनाए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 232.27 है। वैभव के पास अभी कम से कम एक मैच और रहेगा, ऐसे में देखना होगा कि वे इस रेस में टॉप पर पहुंच पाते हैं या नहीं।
FAQs
IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 में से कितने बल्लेबाजों के नाम 600+ रन हैं?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले; जानें एक क्लिक में पूरी जानकारी