Ivory Coast vs Rwanda ICC Men’s T20 World Cup Africa Sub Regional Qualifier A: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर ए का आयोजन गैबोरोन, बोत्सवाना में हो रहा है। इसका उद्देश्य 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन है। टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें क्षेत्रीय फाइनल में जाएंगी, जहां उनका मुकाबला नामीबिया से होगा, जिसे पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के बाद बाई मिली थी, और उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर बी और सी की चार अन्य टीमों से भी होगा।
अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर ए में 24 मई को आइवरी कोस्ट और रवांडा के बीच एक बेहद धमाकेदार मैच खेला गया, जो T20I के इतिहास में दर्ज हो गया। इस मुकाबले में कई जबरदस्त रिकॉर्ड भी बने।
आइवरी कोस्ट और रवांडा के बीच T20I मुकाबले का हाल

24 मई को आइवरी कोस्ट का सामना रवांडा से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर ए के चौथे मैच में हुआ। इस मुकाबले में रवांडा की तरफ से दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 288 रन बनाए, जो मेंस T20I में सातवां सबसे बड़ा टीम टोटल है।
289 के लक्ष्य का पीछा करते हुए आइवरी कोस्ट की टीम 15.2 ओवर में महज 17 रन पर ऑल आउट हो गई, जो मेंस T20I में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे कम टीम टोटल है। इस तरह रवांडा ने मुकाबले को 271 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया और मेंस T20I में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया।
हमजा खान ने तूफानी बल्लेबाजी से मचाई तबाही, मेंस T20I की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली
रवांडा को 288/2 के स्कोर तक ले जाने का श्रेय ओपनर हमजा खान को जाता है। हमजा ने 150 रनों से ज्यादा की नाबाद पारी खेली और चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सिर्फ 65 गेंदों में 252.30 की स्ट्राइक रेट से 164* रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। अपनी पारी के दौरान हमजा ने 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद, 41 गेंदों में शतक जड़ा और 58 गेंदों में 150 रन पूरे किए।
अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हमजा खान ने मेंस T20I में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। अभी तक अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई 162 रनों की नाबाद पारी के साथ दूसरे स्थान पर थे लेकिन अब हमजा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी 2018 में खेली थी।
आइवरी कोस्ट की तरफ से सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर तक रहे सीमित
रवांडा के द्वारा दिए गए बड़े टारगेट के सामने आइवरी कोस्ट की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। जबरदस्त गेंदबाजी के सामने आइवरी कोस्ट के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। आलम ये रहा कि टीम को 10 रन तक पहुंचने के लिए 11 ओवर से ज्यादा लग गए। वहीं, इसके बाद 16वें ओवर में पूरी टीम ढेर हो गई। पारी में सबसे ज्यादा 5 रन औतारा इस्सौफ के बल्ले से आए। रवांडा की तरफ से गेंदबाजी में मुहम्मद नादिर और यवेस स्यूसा ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लिए।
FAQs
रवांडा ने आइवरी कोस्ट को 271 रनों से हराकर मेंस T20I में रनों के लिहाज से कितनी बड़ी जीत दर्ज की?
यह भी पढ़ें: 39 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा सन्नाटा