Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले 36 वर्षीय ऑल राउंडर ने कहा रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा, अचानक किया संन्यास का ऐलान

Ahead of the Afghanistan Test, the 36-year-old all-rounder bid farewell to red-ball cricket, making a sudden announcement of his retirement.

India vs Afghanistan Test: आईपीएल 2026 की समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेलते दिखाई देने वाली है। यह टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा और इसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि इसमें भारत की फुल फ्लेज्ड टेस्ट स्क्वाड उतर सकती है। हालांकि इस मैच से पहले ही 36 साल के एक स्टार ऑलराउंडर ने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

इस खिलाड़ी ने किया रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

Liam Dawson, the 36-year-old all-rounder for the England cricket team, has suddenly bid farewell to first-class cricket.
Liam Dawson, the 36-year-old all-rounder for the England cricket team, has suddenly bid farewell to first-class cricket.

बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 36 वर्षीय ऑलराउंडर लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने अचानक फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लियाम डॉसन ने तत्काल प्रभाव से अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का समापन कर दिया है और इसी के साथ हैम्पशायर के लिए 200 से अधिक मैचों तक चला उनका रेड बॉल सफर भी खत्म हो गया है।

हालांकि 36 साल का यह स्टार ऑलराउंडर व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी भी हैम्पशायर के लिए खेलते दिखाई देता रहेगा, जिसकी बात उसने खुद कही है। डॉसन इस सीज़न में काउंटी चैंपियनशिप के चार मैचों में खेलते नजर आए और उन्होंने सात विकेट लिए। इसके बाद चोट के कारण वो ग्लैमॉर्गन के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की शतकीय पारी से RCB vs KKR मैच में आया रिकॉर्ड का सैलाब, बेंगलुरु ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य, रघुवंशी का भी बड़ा कारनामा

कुछ ऐसा रहा है अब तक का क्रिकेट करियर

लियाम डॉसन के अब तक के क्रिकेट करियर की बात करें तो यह काफी बेहतरीन रहा है। साल 2016 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2026 में उन्हें एक बार फिर खेलने का मौका मिला। वो इंग्लैंड और इंडिया के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते दिखाई दिए थे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया था और उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया।

डॉसन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में चार टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 8 विकेट लेने के साथ 110 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं 9 वनडे मैच की 6 पारी में उन्होंने 65 रन बनाए हैं और आठ पारियों में 9 विकेट चटकाए हैं। उनका ओवरआल डोमेस्टिक में प्रदर्शन काफी उम्दा रहा है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 218 मैचों की 351 पारियों में 18 शतक और 56 अर्धशतक के साथ 10828 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 284 पारियों में 380 विकेट भी चटकाए हैं। लिस्ट ए ही बात करें तो इस दौरान उन्होंने 172 मैचों की 139 पारियों में चार शतक और 20 अर्धशतक के साथ 3879 रन बनाए हैं। उन्होंने इस बीच 153 पारियों में 184 विकेट भी हासिल किए हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 344 मैचों की 229 पारियों में 2954 रन बनाने के साथ ही साथ 309 पारियों में 288 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

FAQs

लियाम डॉसन की उम्र क्या है?
36 साल

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB मैच के दौरान बीच मैदान गिरी जैकब बेथेल की गोल्ड चैन, पडिक्कल ने किया कुछ ऐसा फैंस रह गए हैरान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!