Jacob Bethell’s Gold Chain, KKR vs RCB: आईपीएल 2026 में बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में हुआ और इस दौरान आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए 6 विकेट से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस मैच में फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ और इसी दौरान आरसीबी के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल की गोल्ड चैन मैदान पर ही गिर गई और वो उसे भूल बाहर चले गए।
मैदान पर गिरी Jacob Bethell की गोल्ड चैन

बता दें कि आरसीबी बनाम केकेआर मैच में केकेआर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और आरसीबी को 193 रन का लक्ष्य दिया। आरसीबी की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी और इस टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में जैकब बेथेल 12 गेंद में 15 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इसी दौरान कार्तिक त्यागी की एक बाउंसर उनके हेलमेट पर जा लगी, जिसके बाद उनकी 24 कैरेट गोल्ड की चैन जमीन पर गिर गई और उन्होंने ध्यान भी नहीं दिया और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद जब देवदत्त पडीक्कल बैटिंग करने के लिए आए, तो उन्होंने उस चैन को देखा और उठाकर अंपायर को सौंपा, जिसके बाद बेथेल को यह चैन दी गई। इस मैच में पडीक्कल ने विराट कोहली के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के काफी करीब पहुंचाया।
Jacob Bethell got a hit on his helmet post ball hit bat.. his gold chain ⛓️💥 also came out n fallen on ground 🤔#RCBvsKKR #KKRvsRCB #RCBvKKR #KKRvRCB #ViratKohli #Rahane #IPL #Raipur pic.twitter.com/OLmFxKaDsS
— Cric_Lover 🏏 (@ankit_bhattar) May 13, 2026
RCB ने पांच गेंद रहते 6 विकेट से जीत लिया मैच
रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 193 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 194 रन बनाकर चार विकेट के नुकसान से अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली नाबाद 60 गेंद में 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पडीक्कल के बल्ले से भी 27 गेंद में 39 रन आए। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने अंक तालिका में टॉप कर लिया है और अब सिर्फ एक मैच जीतते ही यह आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
जैकब बेथेल ने किया है काफी निराश
फिल साल्ट इंजरी की वजह से लगातार मुकाबले मिस कर रहे हैं और उनकी जगह आरसीबी को बेथेल को खिलाना पड़ रहा है। लेकिन उन्होंने अब तक अपने प्रदर्शन से पूरी तरह से फैंस को निराश किया है। जैकब बेथेल ने आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी के लिए कुल 6 मैच खेले हैं और इस 6 मैच में उनके बल्ले से महज 85 रन आए हैं। ओवरऑल वह आठ मैचों में 152 रन बना चुके हैं।
FAQs
Jacob Bethell ने आईपीएल 2026 में कुल कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: इंतज़ार हुआ ख़त्म! मैदान पर उतरेंगे MS Dhoni? जानें कब, कहां और कैसे देखें LSG vs CSK का महामुकाबला