Posted inक्रिकेट (Cricket)

विराट कोहली की शतकीय पारी से RCB vs KKR मैच में आया रिकॉर्ड का सैलाब, बेंगलुरु ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य, रघुवंशी का भी बड़ा कारनामा

विराट कोहली की शतकीय पारी से RCB vs KKR मैच में आया रिकॉर्ड का सैलाब, बेंगलुरु ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य, रघुवंशी का भी बड़ा कारनामा 1

RCB vs KKR: रायपुर में खेले गए IPL 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए, जवाब में बेंगलुरु ने रन चेज को 194/4 का स्कोर बनाकर अंजाम दिया।

मुकाबले में विराट कोहली की शतकीय पारी के कारण ढेर सारे रिकॉर्ड बने। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी ने भी बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। चलिए आपको बताते हैं RCB vs KKR मैच के 22 बड़े रिकॉर्ड।

RCB vs KKR मैच में बने ये 22 बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली की शतकीय पारी से RCB vs KKR मैच में आया रिकॉर्ड का सैलाब, बेंगलुरु ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य, रघुवंशी का भी बड़ा कारनामा

1. RCB vs KKR मैच में उतरते ही विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ने 278-278 मुकाबले खेले हैं।

2. रसिक सलाम के T20 करियर का RCB vs KKR मैच 50वां मुकाबला रहा।

3. केकेआर की सलामी साझेदारी ने IPL 2026 में 11 पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 248 रन बनाए, जिसका औसत 22.54 रहा (किसी भी टीम द्वारा सबसे कम), जिसमें केवल एक ही पारी में 50 से अधिक रनों की साझेदारी शामिल थी।

4. आईपीएल में रायपुर में टीमों द्वारा सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर:

  • 56/2 केकेआर बनाम आरसीबी, 2026*
  • 53/3 एमआई बनाम आरसीबी, 2026
  • 49/2 डीसी बनाम आरसीबी, 2016

5. आईपीएल 2026 में पावरप्ले (1-6 ओवर) में केकेआर ने दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (23, रन रेट: 8.76) गंवाए, और आरसीबी ने दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (24, रन रेट: 9.52) लिए।

6. इस सीजन में अंगकृष रघुवंशी ने चार बार 50 से अधिक रन बनाए – जो कि एक ही आईपीएल सीजन में 21 साल की उम्र में केकेआर के किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं।

7. RCB vs KKR मैच में अंगक्रुश रघुवंशी ने 71 रन बनाए, जो IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर है।

8. आईपीएल में RCB के खिलाफ KKR के लिए सबसे बड़ी चौथे विकेट की साझेदारी:

  • 121 – शाकिब अल हसन और रॉबिन उथप्पा, कोलकाता 2014
  • 75 – अंगकृष रघुवंशी एवं रिंकू सिंह, रायपुर, 2026*
  • 55 – दिनेश कार्तिक और नितीश राणा, कोलकाता, 2018
  • 53 – यूसुफ़ पठान और मनोज तिवारी, बेंगलुरु, 2011
  • 50* – ब्रेंडन मैकुलम और मोहम्मद हफीज, बेंगलुरु, 2008

9. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सर्वाधिक विकेट:

  • 33* – भुवनेश्वर कुमार
  • 33 – युजवेंद्र चहल
  • 25 – जसप्रीत बुमराह
  • 25 – रवींद्र जडेजा
  • 24 – रविचंद्रन अश्विन
  • 21 – ड्वेन ब्रावो

10. 400+ रन के साथ सबसे ज्यादा IPL सीजन वाले बल्लेबाज:

  • 12- विराट कोहली*
  • 9- डेविड वॉर्नर/सुरेश रैना
  • 9- शिखर धवन/रोहित शर्मा
  • 8- केएल राहुल
  • 7- शुभमन गिल
  • 6- एबी डिविलियर्स/श्रेयस अय्यर

11. आईपीएल में रायपुर में टीमों द्वारा सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर

  • 66/1 – RCB vs KKR, 2026*
  • 56/2 – KKR vs RCB, 2026*
  • 53/3 – MI vs RCB, 2026
  • 49/2 – DC vs RCB, 2016

12. आईपीएल में KKR के खिलाफ RCB द्वारा पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर:

  • 80/0, कोलकाता, 2025
  • 74/2, कोलकाता, 2024
  • 66/1, रायपुर, 2026*
  • 63/0, कोलकाता, 2016
  • 61/1, बेंगलुरु, 2024

13. IPL में KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:

  • 9 – विराट कोहली*
  • 8 – सुरेश रैना
  • 8 – रोहित शर्मा
  • 8 – डेविड वॉर्नर
  • 7 – शिखर धवन

14. आईपीएल में KKR के खिलाफ RCB की तरफ से दूसरे विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी:

  • 115* – विराट कोहली और एबी डिविलियर्स, कोलकाता, 2016
  • 108 – विराट कोहली और एबी डिविलियर्स, बेंगलुरु, 2019
  • 92 – विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल, 2026*

15. टी20 में 14000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां:

  • 409 – विराट कोहली*
  • 423 – क्रिस गेल
  • 431 – डेविड वॉर्नर
  • 468 – जोस बटलर
  • 505 – एलेक्स हेल्स
  • 633 – कीरोन पोलार्ड

16. सर्वाधिक आईपीएल शतक:

  • 9 – विराट कोहली*
  • 7 – जोस बटलर
  • 6 – क्रिस गेल
  • 6 – केएल राहुल
  • 5 – संजू सैमसन

17. टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक:

  • 22 – क्रिस गेल
  • 13 – बाबर आजम
  • 10 – डेविड वॉर्नर
  • 10 – विराट कोहली*
  • 9 – रिले रूसो / साहिबजादा फरहान
  • 9 – क्विंटन डी कॉक / अभिषेक शर्मा

18. आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ मल्टीपल शतक

  • 2 – जोस बटलर बनाम केकेआर, आरसीबी
  • 2 – विराट कोहली बनाम जीएल, केकेआर

19. आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे सफल लक्ष्य का पीछा:

  • 228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025 – कोहली 54(30)
  • 206 बनाम जीटी, बेंगलुरु, 2026 – कोहली 81(44)
  • 204 बनाम केएक्सआईपी, बेंगलुरु, 2010 – कोहली 16*(12)
  • 202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026 – कोहली 69*(38)
  • 201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024 – कोहली 70*(44)
  • 193 बनाम केकेआर, रायपुर, 2026 – कोहली 105*(60)

– केकेआर के खिलाफ आरसीबी का पिछला सर्वोच्च स्कोर 2016 में ईडन गार्डन्स में 184 रन था।

20. आईपीएल में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन:

  • 1174 – विराट कोहली बनाम सीएसके
  • 1172 – विराट कोहली बनाम डीसी
  • 1161 – रोहित शर्मा बनाम केकेआर
  • 1159 – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
  • 1134 – डेविड वॉर्नर बनाम पीबीकेएस
  • 1126 – विराट कोहली बनाम केकेआर*

21. आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक:

  • 3 – जोस बटलर
  • 3 – विराट कोहली*
  • 2 – बेन स्टोक्स

22. आईपीएल में आरसीबी बनाम केकेआर के लिए शतक:

  • 102* (55) – क्रिस गेल, कोलकाता, 2011
  • 100 (58) – विराट कोहली, कोलकाता, 2019
  • 105* (60) – विराट कोहली, रायपुर, 2026

FAQs

विराट कोहली के नाम IPL में अब कितने शतक हो गए हैं?
9

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR मैच के बाद प्लेऑफ स्पॉट के करीब बेंगलुरु, कोलकाता का रास्ता हुआ मुश्किल; जानें IPL 2026 Points Table का पूरा हाल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!