Yograj Singh: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं और अपने विवादित बयानों के चक्कर में हमेशा चर्चाओं का केंद्र बने रहते हैं। अपने विवादित बयानों के चक्कर में एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गए हैं और इस बार उन पर FIR भी दर्ज करवा दिया गया है।
Yograj Singh पर हुआ FIR

दरअसल, पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जोकि महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के लिए की गई है। उनपर यह FIR चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में की गई।
यह FIR Amazon Prime की वेब सीरीज़ ‘लुख्खे’ में महिलाओं के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इस सीरीज़ के कुछ डायलॉग कामकाजी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक थे और उनसे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
योगराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कृत्य, जिसमें शब्द, आवाज़, हाव-भाव, वस्तुएं या निजता का उल्लंघन शामिल है) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हो रहा जमकर बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में महिलाओं के लिए इस्तेमाल की गई गाली-गलौज को लेकर बड़े पैमाने पर गुस्सा फैल गया है। इस मामले को पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को गुरुवार को पत्र लिखकर तुरंत जांच शुरू करने के निर्देश दिए।
आयोग ने ‘पंजाब स्टेट कमीशन फॉर विमेन एक्ट, 2001’ की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए योगराज सिंह (Yograj Singh), सीरीज के लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने एक सप्ताह के अंदर इसकी जांच रिपोर्ट भी मांगी है।
एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने दर्ज कराई है शिकायत
बताते चलें कि एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने भी योगराज सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं बल्कि गुरुवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी महिला आयोग को पत्र लिखकर योगराज सिंह (Yograj Singh) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ पर बैन लगाने की मांग की है।
FAQs
Yograj Singh की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: चयनकर्ताओं ने तय किया वर्ल्ड कप 2027 का विकेटकीपर! इस स्टार खिलाड़ी की जगह पर लगाई मुहर