Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs GT Playing 11: अब गुजरात के सामने कोलकाता के नाईट राइडर्स की चुनौती, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

KKR vs GT

KKR vs GT: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम चरण पर हैं और सभी टीमों की नज़र अब प्लेऑफ में जगह बनाने पर टिकी हैं और इस बीच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs GT) के बीच 16 मई को ईडन गार्डन में एक अहम मुक़ाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक हासिल कर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान मजबूत किया है।

वही दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा हैं। केकेआर ने अबतक 11 मैचों में 4 जीत और 6 हार और एक मैच बेनतीजा होने के साथ 11 अंक हासिल किये और पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर मौजूद हैं।

जहां एक तरफ गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को जीतकर अपने प्लेऑफ स्थान को लगभग पक्का करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ केकेआर इस मैच में जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को ज़िंदा रखना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है, आइए जानते हैं।

गुजरात के खिलाफ इस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी केकेआर

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस अहम मुक़ाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम में ओपनिंग की ज़िम्मेदारी कप्तान अजिंक्य रहाणे और फ़िन एलेन पर होगी , जबकि मध्यक्रम में अंगकृष रघुवंशी , मनीष पांडे और कैमरून ग्रीन टीम को मजबूती देंगे। बतौर फिनिशर रिंकू सिंह और अहम भूमिका निभाएंगे।

गेंदबाज़ी आक्रमण में सुनील नरेन ,वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, अनुकूल रॉय और सौरभ दुबे पर विकेट निकालने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रोवमैन पॉवेल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

इस मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है कप्तान गिल की गुजरात

गुजरात टाइटंस इस अहम मुकाबले में एक मजबूत और संतुलित प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है। टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन संभाल सकते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर खेलते नजर आ सकते हैं। बटलर अपने आक्रामक अंदाज से किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। गुजरात टाइटंस के ये तीनों शीर्ष बल्लेबाज़ इस सीजन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते आए हैं और बल्लेबाज़ी क्रम की सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं।

मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर , निशांत सिंधु और जेसन होल्डर टीम को स्थिरता देने के साथ जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट खेलने की भूमिका निभाएंगे। वहीं राहुल तेवतिया एक बार फिर फिनिशर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी गुजरात के लिए कई बार मैच जिताऊ साबित हुई है।

गेंदबाज़ी विभाग में राशिद खान टीम के सबसे बड़े हथियार होंगे। उनकी स्पिन गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज़ी क्रम को मुश्किल में डाल सकती है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज , कगिसो रबाडा और अर्शद खान संभाल सकते हैं। ये तीनों नई गेंद और डेथ ओवरों में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को इस्तेमाल किया जा सकता है। उनकी अतिरिक्त गति और उछाल विपक्षी बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, खासकर मध्य और डेथ ओवरों में।

KKR vs GT हेड टू हेड: किसका पलड़ा रहा है भारी?

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात का पलड़ा भारी नजर आया है। गुजरात टाइटंस ने इन 6 मैचों में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।

अगर इस सीजन की बात करें तो पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर ने कैमरून ग्रीन की शानदार 79 रनों की पारी की बदौलत 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 86 रन की शानदार पारी खेली और टीम को सफल रन चेज़ में यादगार जीत दिलाई थी।

KKR vs GT : दोनों टीमों के प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक

इम्पैक्ट प्लेयर: रोवमैन पॉवेल

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़े : टी20 टीम की कमान किसे मिले? Ravi Shastri ने लिया इस स्टार खिलाड़ी का नाम

FAQS

गुजरात टाइटंस का कप्तान कौन हैं ?

शुभमन गिल

केकेआर का कप्तान कौन हैं ?

अजिंक्य रहाणे

 

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!