MS Dhoni, CSK: आईपीएल 2026 में आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम, 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि एमएस धोनी भी इसमें खेलते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन धोनी फैंस की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि उनके आखिरी टी20 मैच की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा CSK vs SRH मैच
पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपना आखिरी होंगे मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलते दिखाई देने वाली है और अभी तक एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए हैं।
इस वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस मैच में धोनी खेल सकते हैं और इसी के साथ ही साथ यह भी चर्चाएं चल रही है कि यह मैच एमएस धोनी का अंतिम मैच हो सकता है। चूंकि उन्होंने यहीं अपना लास्ट मैच खेलने की बात कही है।
घर पर होगा MS Dhoni का लास्ट मैच

दरअसल, एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन आज के मैच में उनके खेलने की बात कही जा रही है और इसी के साथ उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हैं कि उनका लास्ट आईपीएल मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही होगा। नवंबर 2021 में सीएसके के आईपीएल खिताब के जश्न के दौरान धोनी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनका आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा।
धोनी ने कहा, “मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मेरा आखिरी मैच रांची में था। वनडे में मेरा आखिरी घरेलू मैच मेरे गृहनगर रांची में था। इसलिए, उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। चाहे यह अगले साल हो या पांच साल बाद, हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते।”
यह भी पढ़ें: अपने ही कोच Umar Gul से LIVE मैच में लड़ाई कर बैठे Shaheen Afridi, कैमरे के सामने गुरु-शिष्य की फाइट वायरल
लगभग 5 साल का हो चूका है समय
एमएस धोनी ने यह बात साल 2021 में कही थी और इस समय 2026 चल रहा है यानी पूरे 5 साल का समय लगभग कंप्लीट होने वाला है और इस बीच धोनी की टीम एक बार फिर चैंपियन बन चुकी है।
धोनी की अगुआई में चेन्नई ने कुल पांच आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है और धोनी चेन्नई की कप्तानी छोड़ चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड को उन्होंने कप्तान बना दिया है। साथ ही साथ अपने विकेटकीपर रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्होंने संजू सैमसन की स्क्वाड में एंट्री करा दी है और संजू ने यह रोल काफी अच्छी तरीके से निभाया है। इस वजह से काफी आसार हैं कि धोनी का यह सीजन लास्ट आईपीएल सीजन हो सकता है।
FAQs
एमएस धोनी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: MS Dhoni क्या IPL 2027 में भी खेलेंगे? आखिर सामने आई सच्चाई! जानें CSK फैंस के लिए खुशखबरी या झटका