BCCI’s new T20 Tournament: आईपीएल 2026 का रोमांच पूरी तरह से छाया हुआ है। भारत के साथ-साथ विदेशी में भी इस टी20 लीग की चर्चा हो रही है, क्योंकि इसमें स्टार भारतीय खिलाड़ियों के साथ टॉप के विदेशी प्लेयर भी हिस्सा ले रहे है। इस टूर्नामेंट ने भारतीय क्रिकेट को बदलने का काम किया है, क्योंकि कई अनजान खिलाड़ियों ने यहां चमक बिखेरी और फिर आगे चलकर टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर भी बने। इसका बड़ा उदाहरण जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को भी अपने-अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह मिली।
अब BCCI ज्यादा मात्रा में युवाओं को मौका देने को देख रहा है और इसी वजह से एक नए T20 टूर्नामेंट शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है। हालांकि, इसके शुरू होने से एक पुराने वनडे टूर्नामेंट का अंत हो जाएगा।
BCCI द्वारा नए T20 टूर्नामेंट का हो सकता है आगाज

दरअसल, BCCI घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग उम्र के अनुसार टूर्नामेंट आयोजित कराता है। अंडर-23 के खिलाड़ियों के लिए भी वनडे टूर्नामेंट का आयोजन होता है, जिसे स्टेट A चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता है। यह टूर्नामेंट भी रणजी की तरह ही इलीट और प्लेट ग्रुप में खेला जाता है। पिछले सीजन इलीट ग्रुप में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वहीं, प्लेट ग्रुप में मेघालय ने मिजोरम को मात दी थी।
अब इसी अंडर-23 प्रतियोगिता को BCCI T20 टूर्नामेंट से रिप्लेस करने की योजना बना रहा है। अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही चीजें पूरी तरह से सामने आ जाएंगी।
आगामी घरेलू सीजन से अंडर-23 वनडे प्रतियोगिता की जगह T20 टूर्नामेंट का होगा आयोजन?
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस नए T20 टूर्नामेंट के बारे में अभी तक BCCI की तरफ से सभी राज्य संघ को सूचित नहीं किया गया है लेकिन यह जानकारी मिली है कि प्रारूप में यह बदलाव आगामी घरेलू सीजन से प्रभावी होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो फिर अंडर-23 में खिलाड़ियों को खुलकर चौके-छक्के खेलने की इजाजत मिलेगी।
वहीं, इस टूर्नामेंट में योग्य सितारे भी खेल सकते हैं, जो पहले से ही आईपीएल में अपनी चमक बिखेर चुके हैं। इन खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, माधव तिवारी, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर समेत कई जाने-पहचाने चेहरे अपनी स्टेट टीम का इस नए T20 टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं।
FAQs
BCCI द्वारा नए T20 टूर्नामेंट की शुरुआत किस प्रतियोगिता की जगह की जा सकती है?
नए T20 टूर्नामेंट का आगाज कब से हो सकता है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में इन 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी! लंबे समय से चल रहे थे टीम इंडिया से बाहर