आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी घरेलू मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) के खेलने की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। हालांकि, इस संबंध में धोनी और CSK की तरफ से कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है लेकिन फैंस को लगता है कि अगर थाला का यह अंतिम सीजन है तो फिर वह चेपॉक स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ खेलकर अपने करियर पर पूर्ण विराम लगा सकते हैं। इस सीजन शुरुआत से ही एमएस धोनी की मैदान में वापसी का इंतजार बढ़ता रहा, क्योंकि पहले दो हफ्ते उनका पिंडली की चोट के कारण खेलना मुश्किल बताया गया।
इंजरी और टीम कॉम्बिनेशन के कारण एमएस धोनी (MS Dhoni) ने खुद को CSK से रखा दूर

इसके बाद, एमएस धोनी (MS Dhoni) रिहैब के दौरान अभ्यास करते हुए दोबारा इंजर्ड हो गए। इससे उनकी वापसी में और देरी हो गई। इसके बाद, जानकारी आई कि धोनी फिट हो गए हैं और अप्रैल के अंत या फिर मई के पहले सप्ताह में वापसी कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बताया कि फिट होने के बावजूद पूर्व कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है, क्योंकि वह टीम कॉम्बिनेशन नहीं बिगाड़ना चाहते हैं। धोनी इस सीजन स्टेडियम में भी अपनी टीम के दौरान नजर नहीं आए हैं। हालांकि, अब अहम जानकारी सामने आई है, जो उनके फैंस के लिए राहत दे सकती है।
CSK vs SRH मैच के लिए MS Dhoni आ सकते हैं चेपॉक, खेलने की संभावना बेहद कम
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले आखिरी घरेलू मैच के लिए CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) चेपॉक स्टेडियम आ सकते हैं। इस सीजन प्लेइंग XI के साथ-साथ धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों के दौरान स्टेडियम में भी नहीं नजर आए, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि इससे नकारात्मक प्रभाव टीम पर पड़े।
हालांकि, अब सीजन के आखिरी घरेलू मैच के लिए धोनी स्टेडियम का रुख कर सकते हैं लेकिन SRH के खिलाफ उनके खेलने की संभावना ना के बराबर है, क्योंकि धोनी पुरानी इंजरी से फिट हो गए लेकिन उनके अंगूठे में चोट का शिकार हो गए हैं।
Ms Dhoni will come to the stadium today, but the chances of him playing the match are next to none (thumb injury) He will come to the ground for the Chennai fans.
It’s possible he might play next season pic.twitter.com/4uW5HtiSrv
— Rohit Juglan (@rohitjuglan) May 18, 2026
IPL 2027 में एमएस धोनी आ सकते हैं नजर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) भले ही IPL 2026 में खेलते नजर न आएं लेकिन अगले सीजन यानी 2027 में खेल सकते हैं। इसका हिंट मीडिया रिपोर्ट्स के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन ने भी सोशल मीडिया पर दिया। अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज नहीं हो रहा है। शायद 2027 में। अश्विन के ट्वीट को धोनी के अगले सीजन खेलने की संभावना के बारे में देखा जा रहा है।
Not happening today! In 2027? May be
Don’t think any batting changes will happen.
Akeal Hosein in ? #CSKVSRH
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) May 18, 2026
FAQs
एमएस धोनी IPL 2026 की शुरुआत से पहले किस इंजरी का शिकार हो गए थे?
यह भी पढ़ें: PBKS फैंस के लिए खुशखबरी! बिना अच्छे NRR के भी कर सकती है क्वालीफाई, सामने आया पूरा कैलकुलेशन