Posted inIndian Premier League (IPL)

PBKS फैंस के लिए खुशखबरी! बिना अच्छे NRR के भी कर सकती है क्वालीफाई, सामने आया पूरा कैलकुलेशन

Good News for PBKS Fans! They Can Qualify Even Without a Strong NRR—The Full Calculation Revealed.

PBKS: पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में शुरुआती समय में लगातार डोमिनेट मिनट करते चले आ रही थी। लेकिन उसके बाद न जाने इसे किसकी नजर लग गई और यह लगातार 6 मैच हार गई है, जो कि आईपीएल इतिहास के सबसे शॉकिंग मामलों में से एक है।

अब तक कोई भी टीम इतनी दमदार शुरुआत करने के बाद इतनी बुरी तरह पिछड़ते दिखाई नहीं दी है और यही कारण है कि इसके फैंस भी बहुत ही ज्यादा दुखी हैं। हालांकि दु:खी होने की कोई भी जरूरत नहीं है, क्यूंकि अभी भी ये टीम क्वालीफाई कर रही है।

कुछ ऐसा है PBKS का मौजूदा हाल

Good News for PBKS Fans! They Can Qualify Even Without a Strong NRR—The Full Calculation Revealed.
Good News for PBKS Fans! They Can Qualify Even Without a Strong NRR—The Full Calculation Revealed.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती 7 में से 6 मैच जीते थे और एक मैच बारिश के वजह से धुल गया था। लेकिन इसके बाद इसे लगातार 6 मैचों में हार मिली है और इस समय यह टीम 13 मैचों के बाद 6 मैच जीत और 6 मैच हारने के साथ एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 13 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।

अब इस टीम के पास सिर्फ एक चांस बाकि है। इस टीम को अपना लास्ट मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है और उस मैच को जीत यह टीम प्लेऑफ में बड़े ही आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में इन 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी! लंबे समय से चल रहे थे टीम इंडिया से बाहर

इस तरह से प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी पंजाब किंग्स

दरअसल, अगर पंजाब किंग्स (PBKS) अपने आखिरी मैच में LSG को हरा देती है, तो वो 15 अंकों पर पहुंच जाएगी। ऐसे में वो बिना NRR पर निर्भर हुए क्वालीफाई कर लेगी। हलांकि उसे थोड़ी दुवाओ और अन्य टीमों के साथ की जरूरत है।

अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने बचे दोनों मैच हार जाए और राजस्थान रॉयल्स को भी शिकस्त झेलनी पड़े। तो PBKS के लिए राह आसान हो जाएगी। इसके साथ ही अगर KKR को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों शिकस्त मिले, तो वो भी रेस से आउट हो जाएगी।

इस समीकरण से CSK (12 अंक), RR (12 अंक) और DC मैक्सिमम 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी और पंजाब किंग्स 15 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बना लेगी। हालांकि अगर KKR अपने दोनों मैच जीत भी जाए तो भी वो सिर्फ 15 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में भी पंजाब किंग्स बेहतर नेट रन रेट (+0.227) होने के चलते टॉप-4 में एंट्री मार लेगी।

FAQs

पंजाब किंग्स ने कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
एक भी नहीं

यह भी पढ़ें: IPL जैसा रोमांच फिर देखने को मिलेगा, BCCI ला रहा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब-कहां और कैसे खेला जायेगा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!