Shaheen Afridi and Umar Gul Fight: पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक उमर गुल इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कोचिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पाक टीम के लिए एक लंबे समय तक डोमिनेट करने वाले उमर गुल की सिर्फ पाकिस्तान में नहीं बल्कि पाकिस्तान से बाहर भी फैंस काफी ज्यादा इज्जत करते हैं।
400 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले इस दिग्गज तेज गेंदबाज की लेकिन शाहीन शाह अफरीदी इज्जत नहीं कर रहे और लाइव टीवी पर सबके सामने अफरीदी (Shaheen Afridi) ने उमर गुल से बदतमीजी करी, जो किसी को भी पसंद नहीं आ रही।
उमर गुल से भिड़े Shaheen Afridi

बता दें कि इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस टेस्ट मैच में शाहीन अफ़रीदी (Shaheen Afridi) खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है, जिस वजह से वो काफी ज्यादा बौखलाए हुए हैं और इसी बौखलाहट में उन्होंने अपने कोच उमर गुल से बदतमीजी भी की।
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ जारी मुकाबले के दौरान उमर गुल ने शाहीन अफ़रीदी को अंदर संदेश भेजने के लिए बुलाया। लेकिन अफरीदी उनसे हाथ झटक कर आगे चले गए, जिससे उमर गुल को काफी बुरा लगा और वो सरफराज अहमद से बात करने लगे। मगर जैसे ही लोगों ने इसे देखा सोशल मीडिया पर शाहीन अफरीदी की क्लास लगाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: RR vs LSG LIVE: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला मिस न करें, जानें राजस्थान बनाम लखनऊ की पूरी Streaming डिटेल
फैंस ने लगाई शाहीन अफरीदी की क्लास
उमर गुल से बदतमीजी करने के लिए शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) पर फैंस भड़क उठे और उन्हें खरी खोटी सुनाना चालू कर दिया। कई लोगों ने तो शाहीन अफरीदी को इस वर्ताव के लिए परमानेंट टीम से बाहर निकाल देने तक की मांग की।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 160 से ज्यादा रन लुटाकर वो सिर्फ पांच विकेट ही ले सके थे। पहली पारी में उन्होंने 113 रन देकर तीन विकेट लिए और दूसरी पारी में 54 रन लुटा कर दो विकेट हासिल किया और टीम को 104 रनों से हार का स्वाद झेलना पड़ा। अब देखना होगा कि टीम दूसरा टेस्ट जीत सकेगी या नहीं।
🚨Shaheen Shah Afridi reportedly disrespected Umar Gul. Umar Gul asked Shaheen to pass a specific message to the batter, but Shaheen, who was angry after being dropped, disrespectfully refused and completely ignored him. Umar Gul looked shocked and angry because of Shaheen’s poor… pic.twitter.com/nRrWaMt4UA
— Sheikh Abdullah (@Sheiikhabdulah) May 17, 2026
FAQs
शाहीन अफरीदी ने टेस्ट में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में इन 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी! लंबे समय से चल रहे थे टीम इंडिया से बाहर