Pakistan Cricket Team: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए फाइनली अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और इस स्क्वाड में एक से बढ़कर एक दमदार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पाकिस्तान की स्क्वाड में एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं। तो आइए एक बार पाकिस्तान की स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं और उन सभी युवा खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
पाकिस्तान के स्क्वाड का हुआ आधिकारिक ऐलान

बता दें कि 12 जून में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है। बोर्ड ने फातिमा सना को बतौर कप्तान स्क्वाड में जगह दी है और उम्मीद है कि वो उन्हें निराश नहीं करेंगी।
5 डेब्यूटेंट्स समेत इन सभी को मिला मौक़ा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में पाँच ऐसी खिलाड़ी शामिल हैं, जो महिला T20 विश्व कप में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनमें एमान फातिमा, नतालिया परवेज़, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल है।
इन सभी के अलावा स्क्वाड में फातिमा सना, गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, आलिया रियाज, मुनीबा अली, तूबा हसन, सादिया इकबाल, नाशरा संधू और डायना बेग का नाम शामिल है।
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आज तक एक भी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीता है और लास्ट टी20 विश्व कप में यह टीम काफी खराब प्रदर्शन करते नजर आई थी, जिसके चलते इसके फैंस को काफी ज्यादा निराशा हुई थी। हालांकि इस बार यह कमबैक के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Fatima Sana will lead Pakistan women’s team in the tri-series in Ireland and the upcoming ICC Women’s T20 World Cup 2026 in England and Wales, the PCB announced today. The Women’s National Selection Committee has named a 15-member squad for both tournaments. pic.twitter.com/gffQxZWNHr
— Abdul Majid Bhatti (@bhattimajid) May 16, 2026
यह भी पढ़ें: VIDEO: BAN vs PAK मैच में डराने वाला पल, Hasan Ali की गर्दन पर लगी भयानक चोट, स्ट्रेचर से पहुंचाए गए अस्पताल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब।
Women’s T20WC 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल
- बनाम भारत, 14 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम
- बनाम दक्षिण अफ्रीका, 17 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम
- बनाम बांग्लादेश, 20 जून, हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
- बनाम ऑस्ट्रेलिया, 23 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
- बनाम नीदरलैंड्स, 27 जून, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: BCCI ने किया कंफर्म, 19 मई को होगा भारत की टेस्ट-ODI टीम का ऐलान, इन 15-15 नामों को मिल सकती है जगह