Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI ने किया कंफर्म, 19 मई को होगा भारत की टेस्ट-ODI टीम का ऐलान, इन 15-15 नामों को मिल सकती है जगह

BCCI ने किया कंफर्म, 19 मई को होगा India की टेस्ट-ODI टीम का ऐलान, इन 15-15 नामों को मिल सकती है जगह

India vs Afghanistan: आईपीएल 2026 के कारण टीम इंडिया दो महीने से एक्शन में नजर नहीं आई है। हालांकि, अब जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि मौजूदा आईपीएल सीजन के खत्म होने के छठे दिन ही भारत की टीम मैदान पर खेलते दिखेगी। जी हां, 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद, 6 जून से भारत को अफगानिस्तान का सामना करना है।

अफगानिस्तान की टीम भारत (India) दौरे पर आएगी और इस दौरान ही दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है लेकिन वनडे मुकाबले अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम माने जा रहे हैं। इन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा, यह सवाल बार-बार पूछा जा रहा था और अब इसका आधिकारिक जवाब मिल गया है।

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के लिए भारत (India) के स्क्वाड की अनाउंसमेंट डेट की कंफर्म

BCCI ने किया कंफर्म, 19 मई को होगा India की टेस्ट-ODI टीम का ऐलान, इन 15-15 नामों को मिल सकती है जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के लिए टीम इंडिया (Team India) की घोषणा तारीख हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में 19 मई बताई जा रही थी लेकिन इसका पुष्टि BCCI द्वारा नहीं की गई थी। हालांकि, अब बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कंफर्म कर दिया है कि भारत की टीम का ऐलान मंगलवार यानी 19 मई को ही किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि देवजीत सैकिया ने बताया, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Team) के सिलेक्शन के लिए चयनकर्ता 19 मई को मिलेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के लिए भारत के टेस्ट और वनडे स्क्वाड में बदलाव की संभावना

भारत (India) का शेड्यूल अगले कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाला है। वहीं, WTC के अंतर्गत होने वाले टेस्ट और वनडे मुकाबलों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ नॉन WTC टेस्ट में बल्लेबाजी लाइन-अप फुल स्ट्रेंथ चुने जाने की उम्मीद है लेकिन गेंदबाजी विभाग में नए चहेरों को मौका मिल सकता है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों में शामिल प्रमुख भारतीय टेस्ट गेंदबाजों को आराम देने का फैसला लिया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह के अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने की संभावना न के बराबर है, जबकि मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया जा सकता है। हालांकि, सिराज के साथ गुजरात टाइटंस में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा को चुना जा सकता है, क्योंकि उन्हें शुरूआती मैचों में खिलाया गया था और इसके बाद से वे बेंच पर हैं। ऐसे में उनका वर्कलोड उतना ज्यादा नहीं होगा। वहीं, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को चुना जा सकता है, जबकि आकिब नबी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। ऐसे में देखना होगा कि भारत का गेंदबाजी अटैक कैसा रहेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के वनडे स्क्वाड में बहुत बदलाव की संभावना तो नहीं जताई जा रही है लेकिन ईशान किशन को मौका मिल सकता है। किशन के आने से भारत को विकेटकीपर और ओपनर दोनों का बैकअप मिल जाएगा। ईशान का हालिया फॉर्म शानदार है और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, LSG के पेसर प्रिंस यादव का नाम भी चर्चा में रहेगा। यह भी देखना होगा कि स्पिन ऑलराउंडर के रोल के लिए रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से किसे चुना जाता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारत का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज/आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, ईशान किशन/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल/रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/प्रिंस यादव

FAQs

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में कुल कितने मुकाबले खेलने हैं?
4

यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: हिन्दू क्रिकेटर Litton Das की आंधी में उड़ी पाकिस्तानी टीम, चौकों-छक्कों की बरसात! जड़े 126 रन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!