हाल ही में ESPNcricinfo के एक इवेंट के दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने टी20 क्रिकेट को और दिलचस्प बनाने के लिए तीन ऐसे सुझाव दिए हैं, जो कि काफी बेहतरीन और हैरान कर देने वाले हैं। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में 3 ऐसे क्रांतिकारी आइडिया शेयर किए, जिससे टी20 क्रिकेट की रूपरेखा पूरी तरह से बदल जाएगी। तो आइए तेंदुलकर के इन 3 आइडियाज पर बात कर लेते हैं।
Sachin Tendulkar ने दिए 3 दिलचस्प सुझाव

ईएसपीएनक्रिकइंफो अवॉर्ड शो के दौरान सचिन तेंदुलकर को 21वीं सदी का सबसे महानतम बल्लेबाज घोषित किया गया और उनसे क्रिकेट को लेकर कई सवाल किए गए। उन्होंने इस दौरान काफी कुछ बताया। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके टी20 क्रिकेट और आईपीएल को लेकर दिए गए तीन सुझावों ने।
इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खत्म करना
इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने सबसे पहले प्रस्ताव जो दिया वो इंपैक्ट प्लेयर रूल को हटाने को लेकर दिया। सचिन ने कहा कि इंपैक्ट प्लेयर रूल को हटा दिया जाना चाहिए, ताकि 11 के 11 खिलाड़ियों को अपना 100% देने का पूरा मौका मिले और वो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग सभी के लिए मौजूद रहे। सिर्फ सचिन ही नहीं बल्कि कई अन्य क्रिकेट एक्सपर्ट्स और खिलाड़ियों ने भी इस रूल को काफी पहले ही हटा देने की मांग की थी। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
एक गेंदबाज़ के 5 ओवर का स्पेल
सचिन तेंदुलकर ने दूसरा जो प्रस्ताव दिया वो है गेंदबाजों के ओवर को बढ़ाने को लेकर। इस समय एक टी20 मैच में गेंदबाज सिर्फ चार ओवर का स्पेल डाल सकता है। अभी गेंदबाजों को सिर्फ चार ओवर की गेंदबाजी करने की अनुमति है। लेकिन सचिन तेंदुलकर का मानना है कि गेंदबाजों को पांच ओवर कराने का मौका दिया जाना चाहिए। इससे गेम में काफी बैलेंस आएगा।
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड दौरे का टिकट, अब करते टीम इंडिया में जगह डिजर्व
दो पावरप्ले
सचिन का सबसे अंतिम प्रस्ताव सबसे ज्यादा आकर्षक और हैरान कर देने वाला है। सचिन तेंदुलकर ने दो पावरप्ले की मांग करी। उन्होंने कहा कि चार ओवर का पावरप्ले बैटिंग टीम के लिए होना चाहिए और दो ओवर का पावरप्ले बोलिंग टीम के लिए, जिसमें एक एक्स्ट्रा फील्डर 30 यार्ड सर्कल के बाहर रहे।सचिन तेंदुलकर के यह सुझाव फैंस को काफी ज्यादा पसंद आए और वो भी लगातार इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं।
FAQs
सचिन तेंदुलकर ने कितने शतक जड़े हैं?
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 से सूर्यकुमार यादव बाहर, Team India को मिले नए कप्तान-उपकप्तान! नाम आए सामने