Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड दौरे का टिकट, अब करते टीम इंडिया में जगह डिजर्व

3 Major Reasons Why Vaibhav Suryavanshi Deserves a Spot on the Ireland Tour Squad—He Now Merits a Place in Team India.

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में लगातार अपनी दमदार बल्लेबाजी के बलबूते हर किसी को यह यकीन दिला दिया है कि वो अब टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरीके से तैयार हो चुके हैं और उन्हें जल्द से जल्द स्क्वाड में मौका दे देना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल 2026 के समाप्ति के बाद आयरलैंड के साथ सीरीज खेलनी है और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को जरूर चुना जाना चाहिए। तो, आइए तीन बड़े कारणों पर बात करते हैं कि वैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन क्यों ज़रूरी है।

इस वजह से जरुरी है Vaibhav Sooryavanshi का सिलेक्शन

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi

बता दें कि भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज आयरलैंड में खेली जाएगी। भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे और उसके लिए बीसीसीआई बहुत जल्द स्क्वाड का ऐलान करेगी। सूर्यवंशी ने आईपीएल में अब तक 1028 रन बना रखे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिस वजह से उनके टीम में शामिल किए जाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी नीड

आज के समय में टी20 क्रिकेट में वही टीम सबसे ज्यादा सक्सेसफुल है, जिसके पास ज्यादा से ज्यादा पावर हिटर मौजूद हैं, जो कि पहली गेंद से प्रहार कर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हो। भारत के पास अभिषेक शर्मा जैसा पहले से ही एक बल्लेबाज मौजूद है और वैभव सूर्यवंशी के एंट्री से भारतीय टीम पावरप्ले के अंदर-अंदर ही मैच को पूरी तरह से अपने झोली में कर लेगी और इंडिया का वर्ल्ड स्तर पर डोमिनेंस पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा और इंडिया एक ऐसी टीम बन जाएगी, जिसे वर्ल्ड 11 भी नहीं हरा सकेगी।

फ्यूचर रोड मैप के लिए परफेक्ट सीरीज

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को आने वाले समय में कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। इंडियन क्रिकेट टीम को इसी साल एशियाई गेम और फिर साल 2028 में टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक गेम्स में भी हिस्सा लेना है। टी20 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम को कई बड़ी टीमों से उनके घर पर भी भिड़ना है और अगर अभी से वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में शामिल किया जाएगा तो वह आने वाले समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को और बेहतर से ढाल लेंगे और उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final MATCH PREDICTION: इस टीम की जीत 100% तय! इस बार 220+ नहीं बनेगा सिर्फ इतने रन का स्कोर

आसान स्थिति और बेहतर मौके

किसी भी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी बस 15 साल है और वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है तो वो आयरलैंड के कंडीशंस में और कम दबाव में खुद को इंटरनेशनल स्तर पर ढ़ाल सकते हैं, जिसके बाद उन्हें आगे किसी भी मैच में उतरने से पहले इंटरनेशनल लेवल पर थोड़ा भी झिझक महसूस नहीं होगी और वो बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे, जिस तरह इस समय वो आईपीएल में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं।

FAQs

Vaibhav Sooryavanshi ने आईपीएल में कुल कितने रन बनाए हैं?
1028 रन

यह भी पढ़ें: RR से बाहर होते ही Vaibhav Sooryavanshi ने थामा नई टीम का हाथ, बदला अपना ठिकाना

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!