Posted inक्रिकेट (Cricket)

Asian Games 2026 से सूर्यकुमार यादव बाहर, Team India को मिले नए कप्तान-उपकप्तान! नाम आए सामने

Suryakumar Yadav Ruled Out of Asian Games 2026; Team India Gets New Captain and Vice-Captain! Names Revealed

Team India Captain for Asian Games 2026: साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभालते दिखाई दिए थे और सूर्या की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियन भी बनी थी। लेकिन वो हमें आगे कप्तानी करते दिखाई नहीं देने वाले हैं।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी दो अन्य खिलाड़ी संभालते दिखाई देंगे। तो आइए जान लेते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी, जो हमें कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

Asian Games 2026 में दो अलग खिलाड़ी करेंगे भारत की कप्तानी

Team India Captain for Asian Games 2026
Team India Captain for Asian Games 2026

बता दें कि एशियाई गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होने जा रहा है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार, 19 सितंबर को होगी और यह रविवार, 4 अक्टूबर तक चलने वाला है। इस दौरान इसमें कुल 38 गेम्स खेले जाएंगे और उन्हीं में से एक क्रिकेट भी है।

2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट मैचों की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 3 अक्टूबर तक चलेंगे। 17 सितंबर से 22 सितंबर तक महिलाओं के मैच होंगे। जबकि 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पुरुषों के मैच खेले जाएंगे। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा संभालते दिखाई दे सकते हैं।

अय्यर और तिलक बनेंगे कप्तान

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते और बढ़ती उम्र की वजह से बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान पद से हटाने का फैसला कर लिया है और उनकी जगह एक अन्य खिलाड़ी हमें आगे कप्तानी करता दिखाई देने वाला है।

पीटीआई में छपी खबर के अनुसार एशियाई गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा में से कोई एक खिलाड़ी करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में अय्यर को कप्तान और तिलक को उपकप्तान बनाया जा सकता है। वैसे भी MI उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन में कप्तान बनाने की तैयारी कर रही है और वो हाल ही में इंडिया ए के भी कप्तान बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: RR से बाहर होते ही Vaibhav Sooryavanshi ने थामा नई टीम का हाथ, बदला अपना ठिकाना

लगातार दूसरा गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है। यानी की लास्ट टाइम जब एशियन गेम्स में क्रिकेट का आयोजन हुआ था तो इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय क्रिकेट टीम में एशियन गेम्स 2022 फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ऐसे में उम्मीद रहेगी कि इस बार जो भी खिलाड़ी कप्तानी करें और स्क्वाड में जो कोई भी शामिल हो वो भारत को एक और गोल्ड जिताने के इरादे से मैदान पर उतरे।

FAQs

Asian Games 2026 का आयोजन कहाँ होगा?
जापान में

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में हड़कंप! कोच को मिली 16 साल की जेल की सजा, महिला क्रिकेटर के साथ किया दुष्कर्म

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!