Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Steve Smith Out of Control: आउट होते ही खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में पटका बल्ला, वायरल हुआ गुस्से का वीडियो

Steve Smith Out of Control: Loses Temper Immediately After Dismissal; Throws Bat in Dressing Room—Angry Outburst Video Goes Viral

Steve Smith Out of Control: क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आ रहे हैं और वहां पर उनका प्रदर्शन भी काफी उम्दा रहा है। 36 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने अब तक इस टूर्नामेंट में 350 से ज्यादा रन बना दिए हैं।

लेकिन 29 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान और हैदराबाद किंग्समैन के बीच में मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से स्टीव स्मिथ भड़क गए और ड्रेसिंग रूम में जाकर चिल्लाते नजर आए और बल्ला पटकते दिखाई दिए।

आउट होने के बाद भड़क गए Steve Smith

Steve Smith Fumes After Getting Out
Steve Smith Fumes After Getting Out

बता दें कि पीएसएल 2026 के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्तान सुल्तान और हैदराबाद किंग्समैन के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान मुल्तान सुल्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसमें से 13 रन स्टीव स्मिथ के रहे। ओपन करने उतरे स्मिथ ने 10 गेंद में दो चौके जड़ सिर्फ 13 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। उनका विकेट मोहम्मद अली ने लिया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर माज़ सदाक़त ने कैच ड्रॉप कर दिया। लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने एक दमदार कैच लपक कर स्टीव स्मिथ को पवेलियन चलता किया।

माज़ सदाक़त काफी एग्रेसिव अंदाज में इस विकट को सेलिब्रेट करते नजर आए। इस दौरान सेलिब्रेशन में उन्होंने गेंद जमीन पर जोर से फेंकी और गाली देते भी दिखाई दिए। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर स्टीव स्मिथ ने जमीन पर जोर से बल्ला पटका और गुस्सा करते नजर आए, जो कि उनके ऑस्ट्रेलियाई माइंडसेट को दर्शाता है। दरअसल, अक्सर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कोई भी मैच हारने या इंपॉर्टेंट मैच में रन ना बना पाने के बाद अपने आप से काफी ज्यादा खफा रहते हैं। कई बार ऑस्ट्रेलिया टीम के कई स्टार खिलाड़ियों को ऐसा करते देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: MI vs SRH मैच में बने 25 धमाकेदार रिकॉर्ड, रिकेल्टन का ऐतिहासिक शतक, अभिषेक-हेड की जोड़ी के नाम बड़ी उपलब्धि

आठ विकेट से किंग्समैन ने दर्ज की जीत

इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। 160 रनों के टारगेट को इस टीम ने 15.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर चेस कर लिया। इस दौरान भी माज़ सदाक़त ने कमाल दिखाया। उन्होंने 33 गेंद में नाबाद 64 रनों की पारी खेल टीम को आगे बढ़ाया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

अब हैदराबाद किंग्समैन को अपना अगला मैच 1 मई को एलिमिनेटर 2 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ खेलना है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो 3 मई को फाइनल में पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेलते दिखाई देगी।

बताते चलें कि स्टीव स्मिथ इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे। उन्होंने 11 मैचों में 380 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आया। इस दौरान एक बार वो जीरो रन पर भी आउट हुए। ओवरऑल उनका पहला एक्सपीरियंस बतौर बल्लेबाज काफी सही रहा।

FAQs

स्टीव स्मिथ ने PSL 2026 में कितने रन बनाए?
380 रन
स्टीव स्मिथ की उम्र क्या है?
36 साल

यह भी पढ़ें: MI के फैंस के लिए खुशखबरी, 6 मैच हारने के बाद भी मिलेगी प्लेऑफ की टिकट बस हार्दिक को करना है ये छोटा काम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!