Hardik Pandya, MI: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में लगातार मैचों में हार रही है। हार्दिक पांड्या की अगुआई में यह टीम अपने आठ में से 6 मैच हार कर अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। इस टीम ने KKR के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था और दूसरा इसने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था।
इसके अलावा इसे हर टीम के सामने हार मिली है। इस वजह से इसके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं। लेकिन दुखी होने की कोई भी बात नहीं है, क्योंकि यह टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। उसके लिए इसे बस एक छोटा सा काम करना होगा।
अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस
इस समय मुंबई इंडियंस 8 में से 2 मैच जीत और 6 मैच हार चार अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है और टॉप की टीमों का प्रदर्शन काफी बेहतरीन देखने को मिल रहा है। इस समय टॉप 4 टीमें 12 या उससे अधिक अंक बना चुकी हैं। लेकिन अभी भी मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ में जाने का रास्ता है और प्लेऑफ में इसे अपनी जगह बनाने के लिए सभी मैचों में जीत दर्ज करने की जरूरत है।
सभी मैचों में दर्ज करनी होगी जीत
मुंबई इंडियंस को ग्रुप स्टेज में अभी 6 मैच और खेलने हैं। इस टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलना है।
अगर यह टीम अपने आने वाले 6 के 6 मैच जीत जाती है तो 12 अंक और बना लेगी इससे इसके कुल अंक 16 हो जाएंगे और 16 अंक के साथ यह प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी। लेकिन अगर इस टीम को एक मैच में भी हार मिलती है या बारिश के वजह से मैच रद्द होता है। तो यह 14 से 15 अंक पर ही रह जाएगी। इसके बाद इसे दूसरे टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा और खराब नेट रन रेट होने के बाद यह टीम बाहर हो जाएगी।
Hardik Pandya को करना होगा यह काम

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टीम मुंबई इंडियंस में इस समय एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले दम पर गेम का रुख बदल देने की काबिलियत रखते हैं। बस हार्दिक को अपनी ईगो को साइड में रखकर सभी खिलाड़ियों से बात करनी होगी और सबको एक टीम के तौर पर साथ लेकर चलना होगा। हार्दिक बीते कुछ समय से एगो के चक्कर में टीम को सही से साथ में लेकर लीड नहीं कर पा रहे हैं, जिसका नतीजा टीम की लगातार हार से निकल रहा है।
FAQs
मुंबई इंडिंयस ने लास्ट आईपीएल ट्रॉफी कब जीती थी?
मुंबई इंडिंयस का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: MI vs SRH मैच में बने 25 धमाकेदार रिकॉर्ड, रिकेल्टन का ऐतिहासिक शतक, अभिषेक-हेड की जोड़ी के नाम बड़ी उपलब्धि