Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इंग्लैंड दौरे पर होने वाले ODI-टी20 के लिए Team India का हुआ ऐलान, इन 15-15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Team India Squad Announced for ODIs and T20s on England Tour; These 15 Players Each Get a Chance

Team India: इस समय हर कोई आईपीएल में बिजी है, क्योंकि आईपीएल में एक से बढ़कर एक दमदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने वनडे और टी20 दोनों के लिए स्क्वाड घोषित कर दी है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।

बोर्ड ने किया Team India के स्क्वाड का ऐलान

The Women's Selection Committee has selected India 'A' squads for the three ODIs and three T20 matches against England 'A'.
The Women’s Selection Committee has selected India ‘A’ squads for the three ODIs and three T20 matches against England ‘A’.

बता दें कि इंग्लैंड में 12 जून से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इसी टूर्नामेंट के बीच इंडिया ए की टीम भी इंग्लैंड दौरे पर रहने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलने वाला है और इसी बीच 20 जून से लेकर 4 जुलाई तक भारत की ए टीम इंग्लैंड की ए टीम के साथ तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलते नजर आएगी।

इसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। महिला चयन समिति ने इंग्लैंड ए के ​​खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए भारत की ए की टीमों का चयन कर लिया है। मालूम हो कि बोर्ड ने दो टीम का चुनाव किया है और दोनों में अलग-अलग खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है।

इन 4 खिलाड़ियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी

बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए के टी20 टीम का कप्तान अनुष्का शर्मा और वृंदा दिनेश को बनाया है। जबकि वनडे सीरीज के लिए लिए हरलीन देयोल और प्रतिका रावल को जिम्मेदारी मिली है।

मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और हरलीन देयोल को कप्तान बनाया गया है। जबकि वृंदा दिनेश और प्रतिका रावल को उनका डिप्टी नियुक्त किया गया है। अब देखना होगा कि ये सब किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: RCB की बढ़ी मुश्किलें! इंजरी के चलते अहम खिलाड़ी लौटा घर, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

टी20 सीरीज के लिए भारत की ए टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील और तनुजा कंवर।

वनडे सीरीज के लिए लिए भारत की ए टीम: हरलीन देयोल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता और साइमा ठाकोर।

इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 20 जून
  • दूसरा टी20: 23 जून
  • तीसरा टी20: 25 जून

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 28 जून
  • दूसरा वनडे: 1 जुलाई
  • तीसरा वनडे: 4 जुलाई

FAQs

 

यह भी पढ़ें: DC vs CSK, Match Prediction: पिच-स्कोर-मौसम-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!