RCB, IPL 2026: रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में काफी कमाल का प्रदर्शन करते नजर आई है। यह टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है लग रहा है एक बार फिर खिताब जीत सकती है। हालांकि प्लेऑफ मुकाबले की शुरुआत से पहले ही इस टीम को काफी बड़ा झटका लग गया है। इस टीम के स्टार खिलाड़ी की इंजरी बढ़ गई है और वो अपने घर वापस लौट गया है।
अपने घर लौटा यह खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट इंजरी के कारण बीते कुछ मैचों से खेलते दिखाई नहीं दे रहे थे और अब वह यूके लौट गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में आईपीएल 2025 में शामिल हुए फिल साल्ट को इस सीजन छठे मैच में उंगली में चोट लगी थी और इस चोट के चलते वह लगातार मुकाबले मिस कर रहे थे। बीते 3 मैच मिस करने के बाद अब वो वापस इंग्लैंड लौट गए हैं।
ईएसपीएलक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार स्कैन्स के लिए वो वहाँ गए हैं और इसके बाद ही पता चलेगा की अभी उनकी हालत क्या है और वो आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।
जैकब बेथेल ने ली है जगह
बताते चलें कि फिल साल्ट के बाहर होने के बाद उनकी जगह जैकब बेथेल खेलते दिखाई दिए हैं और तीन मैचों में अब तक उन्होंने सिर्फ और सिर्फ 39 रन ही बनाए हैं। बीते सीजन 2 मैचों में उन्होंने 67 रन बनाए थे और अब तक पांच आईपीएल मैचों में उनके नाम 106 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि फिल साल्ट के नाम 1258 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
PHIL SALT HAS RETURNED TO UK FOR SCANS. [Espn Cricinfo]
– He is having finger injury.
RCB & Salt remain hopeful that the finger injury will be healed soon for his return back to India. pic.twitter.com/gxUuEWHvqC
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 4, 2026
कुछ ऐसा रहा है फिल साल्ट का आईपीएल करियर

इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद 2024 में KKR के लिए खेले और उन्होंने 12 मैचों में 435 रन बनाए व चैंपियन बने। इसके बाद 2025 में उन्होंने आरसीबी के लिए 13 मैचों में 403 रन बनाए और फिर ट्रॉफी उठाई। 2026 में उन्होंने 6 मैचों में 202 रन बनाए हैं। ओवरऑल आईपीएल में वह 40 मैचों में 12 अर्धशतक के साथ 1258 रन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Smaran Ravichandran? जिन्हें SRH की तरफ से मिला IPL डेब्यू का मौका! कहलाया जाता ‘रन मशीन’
7 मई को अगला मैच खेलेगी RCB
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना अगला मैच 7 मई को खेलना है। 7 तारीख को यह टीम LSG के खिलाफ खेलते दिखाई देगी। गुरुवार, शाम 7:30 बजे दोनों टीमों की टक्कर इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी। ऐसे में देखना होगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी।
बता दें कि अब तक RCB ने इस सीजन 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीत और तीन में हार मिली है। 12 अंक के साथ यह टीम अभी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।
FAQs
RCB ने कितनी ट्रॉफी जीती है?
फिल साल्ट ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: क्रिकेट और प्यार के बीच दूरी! BCCI लागू कर रही ‘Girlfriend Culture’ रूल, जानें इस नियम की पूरी सच्चाई