DC vs CSK Match Prediction: आईपीएल 2026 में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। इन दोनों टीमों के बीच मंगलवार को मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन औसत ही रहा है, लेकिन अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।
इस लेख में हम आपको DC vs CSK मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, संभावित प्लेइंग 11 और मैच के स्कोर संबंधी प्रेडिक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।
DC vs CSK मैच प्रीव्यू

आईपीएल के मौजूदा सीजन के मैच नंबर 48 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 5 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन इससे पहले भी इन दोनों टीमों की टक्कर हो चुकी है, जिसमें चेन्नई की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए डीसी को मात दी थी।
अंक तालिका में दोनों ही टीमों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 9 मैच खेले हैं और 4 जीत के बाद उसके 8 अंक हैं। फिलहाल अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम सातवें स्थान पर है।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 9 मैच खेले हैं और उसके खाते में भी 4 ही जीत आई हैं। इस तरह उसके भी 8 ही अंक हैं लेकिन नेट रन रेट थोड़ा सा बेहतर है, जिसके कारण टीम दिल्ली से एक स्थान ऊपर है।
DC vs CSK: IPL में दिल्ली और चेन्नई का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 32
- दिल्ली कैपिटल्स : 12 जीत
- चेन्नई सुपर किंग्स: 20 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
DC vs CSK मैच डिटेल्स
- मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
- स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- तारीख: 5 मई
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
DC vs CSK मैच के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 के चार मैचों में दो तरह की पिच देखने को मिली है। एक पिच पर रन बनाना आसान नहीं रहा, क्योंकि धीमी रही और गेंदबाजों का बोलबाला रहा। लेकिन दूसरी पिच पर जमकर रन बरसे और गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। ऐसे में देखना होगा कि DC vs CSK मैच के लिए किस तरह की पिच दी जाती है। अगर स्लो पिच रही तो हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कम ही है लेकिन फ्लैट पिच रही तो फिर जमकर रनों की बारिश हो सकती है।
DC vs CSK मैच के लिए दिल्ली का वेदर अपडेट
इस समय भारत में गर्मियों का मौसम चल रहा है लेकिन हाल के कुछ दिनों में इसमें बदलाव हुआ है। कई जगह तूफ़ान और तेज बारिश का प्रभाव भी रहा है। दिल्ली में कुछ दिनों पहले तेज बारिश हुई थी और तूफ़ान भी आया था। हालांकि, 5 मई को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
DC vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिड़ी, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: आकिब नबी
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
DC vs CSK मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: चेन्नई सुपर किंग्स
पावरप्ले का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (50-60), दिल्ली कैपिटल्स (45-55)
10 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (90-100), दिल्ली कैपिटल्स (80-90)
15 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (130-140), दिल्ली कैपिटल्स (120-130)
20 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (180-190), दिल्ली कैपिटल्स (170-180)
मैच में सबसे ज्यादा रन: केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)
मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स), केएल राहुल और नितीश राणा (दिल्ली कैपिटल्स )
मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: अंशुल कंबोज और नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स), लुंगी एनगिड़ी और मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स )
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स