Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अपनी IPL टीमों के लिए बोझ बन गए हैं ये 4 बड़े खिलाड़ी, अगले सीजन इनका अन्सोल्ड होना पक्का

These 4 Big Players Have Become a Burden for Their IPL Teams; They Are Certain to Go Unsold Next Season.
These 4 Big Players Have Become a Burden for Their IPL Teams; They Are Certain to Go Unsold Next Season.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है और अब तक कई टीमों और कई खिलाड़ियों ने उम्मीद से ज्यादा दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन कई बहुत ही खराब प्रदर्शन करते दिखाई दिए हैं और एक तरह से अपनी टीम पर बोझ बन चुके हैं, जिस वजह से अगले आईपीएल सीजन से पहले उनकी टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। तो आइए जान लेते हैं चार ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें उनकी टीम आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर सकती है।

IPL 2027 से पहले इन चार खिलाड़ियों को किया जा सकता रिलीज

These four players could be released ahead of IPL 2027.
These four players could be released ahead of IPL 2027.

शाहरुख खान – गुजरात टाइटंस

बता दें कि जिन चार खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है उनमें सबसे पहला नाम है शाहरुख खान का। गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन 9 मैचों में अब तक महज 43 रन बनाए हैं। पांच पारियों में उनके बल्ले से 10 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से रन आए हैं, जो की काफी शर्मनाक है। इस वजह से यह फ्रेंचाइजी उनसे पीछा छुड़ा सकती है।

अब्दुल समद – लखनऊ सुपर जायंट्स

अब्दुल समद को भी लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में महज 72 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 110 जबकि औसत 14 का रहा है। वो लगातार खराब प्रदर्शन से टीम को मुश्किलें ऑर्डर बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL Playoffs Qualification Scenarios: कौन सी टीम कितने मैच जीतकर करेगी क्वालीफाई? समझें पूरा कैलकुलेशन

रमनदीप सिंह – कोलकाता नाईट राइडर्स

रमनदीप सिंह बीते कई सीजन से KKR का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अब वह शायद आगे इस टीम के साथ दिखाई ना दें। अब तक उन्होंने आईपीएल 2026 में आठ मैचों की छह पारियों में सिर्फ और सिर्फ 82 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120 जबकि औसत महज 16 का रहा है। लगातार मैच में वह खराब प्रदर्शन करते दिखे हैं, जिस वजह से कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

शिमरॉन हेटमायर – राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी शिमरॉन हेटमायर को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। अब तक इस बल्लेबाज ने 7 मैचों की छह पारियों में महज 72 रन बनाए हैं। हेटमायर का औसत 14.40 जबकि स्ट्राइक रेट 116.12 का रहा है।

FAQs

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं?
विराट कोहली

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच में Punjab Kings के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी है बांह पर काली पट्टी, जानें दुखद वजह

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!