Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL Playoffs Qualification Scenarios: कौन सी टीम कितने मैच जीतकर करेगी क्वालीफाई? समझें पूरा कैलकुलेशन

IPL Playoffs Qualification Scenarios: Which Team Needs How Many Wins to Qualify? Understand the Full Calculation.
IPL Playoffs Qualification Scenarios: Which Team Needs How Many Wins to Qualify? Understand the Full Calculation.

IPL Playoffs Qualification Scenarios: आईपीएल 2026 में लगभग सभी टीमों ने 10-10 मुकाबले खेल लिए हैं और इसी के साथ ही कई टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है। जबकि कई प्लेऑफ के सबसे करीब पहुंच चुकी हैं। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं कि कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं और किसके क्वालिफिकेशन के आसार क्या हैं।

कुछ ऐसा है सभी टीमों का IPL Playoffs क्वालिफिकेशन समीकरण

Here is the IPL Playoffs qualification scenario for all the teams.
Here is the IPL Playoffs qualification scenario for all the teams.

बता दें कि ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को कुल 14 मैच खेलने हैं, जिसमें से उन्हें कम से कम 8 मैचों में जीत दर्ज करना अनिवार्य है। तभी उनका प्लेऑफ सुरक्षित माना जाएगा। जबकि 14 अंकों पर मामला नेट रन रेट में फंसेगा। ऐसे में जो भी टीम का नेट रन रेट अच्छा होगा वो आगे कदम बढ़ाएगी।

अगर कोई टीम आठ जीत और 16 अंक से बढ़कर 9 जीत और 18 अंक पर आ जाए या 10 जीत और 20 अंक पर आ जाए तो उसका क्वालिफिकेशन 100% कंफर्म हो जाएगा।

पंजाब किंग्स का प्लेऑफ समीकरण

पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 6 में जीत और दो में हार मिली है। इसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। 13 अंक के साथ ही अंक तालिका में पहले पायदान पर है और अब यह बाकी बचे अपने 5 में से दो मैच जीत कर 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बना लेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्लेऑफ समीकरण

आरसीबी की बात करें तो आरसीबी ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीत और तीन में हार मिली है। 12 अंक के साथ यह दूसरे नंबर पर है और यह भी अपने आने वाले पांच मैचों में से दो जीत के साथ 16 अंक पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

SRH, RR और GT का प्लेऑफ समीकरण

सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस यह तीनों टीमें इस समय अंक तालिका में 12 अंक के साथ क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं। इन तीनों ही टीमों ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है।

अब इन टीमों को अगर 16 अंकों तक पहुंचकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो आने वाले चार मैचों में से कम से कम दो मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस दौरान इन्हें नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।

CSK का प्लेऑफ समीकरण

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे पांच में जीत और पांच में हार मिली है। 10 अंक के साथ यह टीम छठे पायदान पर है। अब इसे 16 अंकों तक पहुंच प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने आने वाले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि इसे नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि अगर 16 अंकों पर मामला फंसा तो नेट रन रेट की वजह से यह क्वालीफाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, संभावित स्कोर और एक्सपर्ट एनालिसिस

DC का प्लेऑफ समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम ने शुरुआत तो काफी दमदार की थी। लेकिन अभी 10 मैचों में से चार में जीत और छह में हार के साथ 8 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। अब इसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आने वाले सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, तभी यह 16 अंक तक पहुंच सकती है। इसे अगर एक में भी हार मिली तो यह रेस से बाहर हो जाएगी।

KKR का प्लेऑफ समीकरण

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में से जीत और पांच में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। 7 अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। इसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने आने वाले पोंचो के पांच मैच जीतने होंगे। एक मैच में भी हार इसका रास्ता बंद कर देगा।

MI का प्लेऑफ समीकरण

मुंबई इंडियंस इस समय 10 में से सिर्फ तीन मैच जीत सकी है और 7 में इसे हार का सामना करना पड़ा है। अगर यह टीम अपने आने वाले चार मैच जीत जाती है तो 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। लेकिन इसके बाद भी इसका प्लेऑफ में पहुंच पाना इमपॉसिबल है। यानी वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

LSG का प्लेऑफ समीकरण

लखनऊ की बात करें तो इस टीम ने भी अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसे जीत और 7 में हार मिली है। इसके चार अंक पर हैं और अगर यह अपने आने वाले पांचो मैच में भी जीत दर्ज करेगी तो भी 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। इस वजह से यह भी पूरी तरह से बाहर है।

FAQs

आईपीएल 2026 फाइनल कब है?
31 मई

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 LIVE Streaming: कब कहाँ और कैसे देखें फीफा विश्व कप 2026? जानें किस चैनल पर होगा प्रसारण

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!