Posted inक्रिकेट (Cricket)

2027 की नीलामी में नहीं बिकेंगे ये 4 बूढ़े विदेशी खिलाड़ी, IPL से रिजेक्ट होकर खेलेंगे PSL

2027 की नीलामी में नहीं बिकेंगे ये 4 बूढ़े विदेशी खिलाड़ी, IPL से रिजेक्ट होकर खेलेंगे PSL

4 old overseas player unlikely to get sold in IPL 2027 Auction: भारत में 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो गया था। मौजूदा सीजन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब तक 48 मैच पूरे हो चुके हैं। आज यानी 6 मई को सीजन का 49वां मैच खेला जाना है। अभी तक कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाई है। बल्लेबाजों में हेनरिक क्लासेन सबसे आगे रहे हैं। वहीं, रयान रिकेल्टन और जोस बटलर का परफॉरमेंस भी अच्छा रहा है।

विदेशी गेंदबाजों में IPL के 19वें सीजन में कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर और ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। अनुभवी सुनील नरेन ने भी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया है। ऐसे में ज्यादातर टीमों के लिए उनके विदेशी खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। इसी वजह से जब 2027 के सीजन से पहले ऑक्शन होगा तो कई विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे। हालांकि, कुछ उम्रदराज ओवरसीज प्लेयर ऐसे भी रहेंगे, जिन्हें शायद कोई भी न ले। ऐसे में इन्हें PSL की तरफ रुख करना पड़ सकता है।

इन 4 विदेशी बुजुर्ग विदेशी को IPL 2027 की नीलामी में रहना पड़ सकता है अनसोल्ड, PSL में आ सकते हैं नजर

1. लियाम लिविंगस्टोन

2027 की नीलामी में नहीं बिकेंगे ये 4 बूढ़े विदेशी खिलाड़ी, IPL से रिजेक्ट होकर खेलेंगे PSL

इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का है, जो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड का हिस्सा हैं। लिविंगस्टोन को काफी उपयोगी खिलाड़ी माना जाता है, क्योंकि वे तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में औसत प्रदर्शन ही रहा है। इस सीजन उन्हें 2 मैचों में ही खिलाया गया, जिसमें उन्होंने 15 रन ही बनाए। पूरी संभावना है कि इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को अगले सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, उनके साधारण प्रदर्शन को देखते हुए अनसोल्ड रहने की भी संभावना है। कोई खरीदार न मिलने की स्थिति में लिविंगस्टोन PSL में जा सकते हैं।

2. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 36 साल के चुके हैं और जल्द ही 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। एक समय IPL में उनका अलग ही जलवा था और नई गेंद से विकेट की गारंटी बने हुए थे। लेकिन इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस में शामिल बोल्ट को टीम ने अभी तक सिर्फ 5 मैचों में ही मौका दिया है, जिसमें उन्होंने 2 ही विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 11.62 का है। इसी वजह से माना जा रहा है कि बोल्ट को सीजन के बाद रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, उनके प्रदर्शन और बढ़ती उम्र को देखते हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहने की उम्मीद है। ऐसे में बाएं हाथ का तेज गेंदबाज PSL 2027 में खेलते नजर आ सकता है।

3. डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर जून में 37 साल के हो जाएंगे। मिलर आईपीएल के बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं लेकिन अब उनका प्रदर्शन थोड़ा नीचे आया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने तो उन्हें प्लेइंग XI से ही बाहर कर दिया है। मिलर ने इस IPL सीजन 7 पारियों में 123 रन बनाए हैं। जिस हिसाब से डीसी उन्हें ट्रीट कर रही है, कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भी सीजन के बाद रिलीज किया जा सकता है। मिलर की बल्लेबाजी में अब उतना दमखम नहीं नजर आता है और वे अनसोल्ड रह सकते हैं। इसी वजह से उनके PSL 2027 में खेलने की ज्यादा संभावना है।

4. दुश्मंथा चमीरा 

इस लिस्ट में अंतिम नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा का है, जो 34 साल के हैं। IPL 2026 में चमीरा दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में हैं लेकिन उन्हें सिर्फ अभी तक 1 ही मैच में मौका दिया गया है। मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिड़ी और काइल जेमिसन के कारण चमीरा को आगे भी मौके मिलने की उम्मीद कम ही है। चमीरा के साथ फिटनेस की भी समस्या रहती है। अगले सीजन तक उनकी उम्र 36 साल हो जाएगी। इसी वजह से डीसी उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर 2027 के सीजन से पहले होने वाली नीलामी में चमीरा को कोई नहीं लेता है तो फिर वह PSL के अगले सीजन में खेल सकते हैं।

FAQs

IPL 2026 में लियाम लिविंगस्टोन ने अभी तक SRH के लिए कितने मैच खेले हैं?
2
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल ट्रेंट बोल्ट कितने साल के हो गए हैं?
36 साल

यह भी पढ़ें: IPL Playoffs Qualification Scenarios: कौन सी टीम कितने मैच जीतकर करेगी क्वालीफाई? समझें पूरा कैलकुलेशन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!